LOADING...
'मैं वापस आऊंगा' से 'इश्क मस्ताना' गाना हुआ जारी, छा गई मोहित चौहान की आवाज

'मैं वापस आऊंगा' से 'इश्क मस्ताना' गाना हुआ जारी, छा गई मोहित चौहान की आवाज

Jun 03, 2026
02:41 pm

क्या है खबर?

दिलजीत दोसांझ द्वारा अभिनीत और इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज से पहले ही काफी लोकप्रियता हासिल की ली है। इसका ट्रेलर जब से जारी हुआ है, लोग फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म से नया गाना 'इश्क मस्ताना' जारी किया गया है, जिसका फिल्मांकन वेदांग रैना और शरवरी वाघ पर है। 1947 के भारत-विभाजन पर आधारित इस फिल्म में वेदांग, नसीरुद्दीन शाह का युवा किरदार निभा रहे हैं।

गाना

एआर रहमान के संगीत से सजा है गाना

'इश्क मस्ताना' गाने को मोहित चौहान ने अपनी आवाज दी है। उनका साथ नरगिस तेजी और पूजा तिवारी ने दिया है। इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जबकि एआर रहमान ने इसे कंपोज और निर्मित किया है। गाने को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, खासतौर पर इसका संगीत उनके दिलों को छू रहा है। 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसकी टक्कर कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' से होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो 

Advertisement