इशिता दत्ता ने 'दृश्यम 3' के सेट से साझा की झलकियां, देखें क्या है खास
ईशिता दत्ता ने हाल ही में 'दृश्यम 3' के पर्दे के पीछे की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई इन तस्वीरों में वह निर्देशक अभिषेक पाठक और सह-कलाकार श्रिया सरन तथा मृणाल जाधव के साथ नजर आ रही हैं।
उन्होंने तस्वीर के साथ बहुत ही प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, 'टीम के साथ एक...'। इस झलक से साफ लगता है कि इस बार 'दृश्यम: द कंक्लूजन' एक अलग तरह की कहानी लेकर आएगी, जिसमें विजय सालगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए नई मुश्किलों में फंसता हुआ नजर आएगा।
'दृश्यम: द कंक्लूजन' की ये है कहानी
इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और प्रकाश राज जैसे कलाकार शामिल हैं। 'दृश्यम 2' से अलग, यह सीक्वल सालगांवकर परिवार से जुड़ी एक नई कानूनी जांच पर केंद्रित एक नई कहानी पेश करेगा।
इस फिल्म को अभिषेक पाठक ने आमिर कीयान खान और परवेज शेख के साथ मिलकर लिखा है। इसका निर्माण आलोक जैन, अजीत अंधेरे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने किया है।