ईशान खट्टर की नई फिल्म का ऐलान, पहली बार ये पंजाबी अभिनेत्री बनेगी जोड़ीदार
क्या है खबर?
ईशान खट्टर इस वक्त चर्चित वेब सीरीज 'द रॉयल्स' के दूसरे सीजन में व्यस्त है। हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए पलाश वासवानी से हाथ मिलाया है, जिन्हें सोनी लिव की सीरीज 'गुल्लक' के निर्देशक के लिए जाना जाता है। 6 मई को निर्माताओं की तरफ से इन चर्चाओं पर आधिकारिक मुहर लगा दी गई है। फिल्म का शीर्षक 'जुगाड़ू' है, जिसका जिसका निर्माण टिप्स फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज मिलकर करेंगे।
फिल्म
कॉमेडी फिल्म से दर्शकों के बीच आएंगे ईशान खट्टर, ये होंगी अभिनेत्री
'जुगाड़ू' एक मजेदार कॉमेडी ड्रामा होगी, जिसमें ईशान मुख्य किरदार में नजर आएंगे। पंजाबी अभिनेत्री तानिया इसमें मुख्य अभिनेत्री होंगी और इस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। ईशान ने अपने इंस्टाग्राम पर क्लैपरबोर्ड के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए शूटिंग पर अपडेट दिया है। फिल्म का मुहूर्त 30 अप्रैल को मुंबई में आयोजित किया गया था। इसमें अभिषेक बनर्जी, जमील खान, वैभव राज गुप्ता, यामिनी दास, सुखविंदर चहल और निर्मल ऋषि भी शामिल हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
TIPS FILMS - BAWEJA STUDIO JOIN HANDS: ISHAAN KHATTER TO STAR IN 'JUGAADU'... Tips Films and Baweja Studio reunite for their second collaboration, #Jugaadu – a fun-filled comic caper starring #IshaanKhatter in the lead.#Punjabi actress #Tania makes her #Hindi film debut with… pic.twitter.com/JO8B7XvFM4
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 6, 2026