Page Loader
रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का हिस्सा बनीं ईशा तलवार, जताई खुशी
वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का हिस्सा बनीं ईशा तलवार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@talwarisha)

रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का हिस्सा बनीं ईशा तलवार, जताई खुशी

Jun 15, 2023
04:06 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री ईशा तलवार को पिछली बार 2022 में आई 'शर्माजी नमकीन' में देखा गया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। अब अभिनेत्री के हाथ एक बड़ी वेब सीरीज लगी है। दरअसल, ईशा अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का हिस्सा बन चुकी हैं। इस खबर की पुष्टि खुद अभिनेत्री की है। इसमें शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिका में हैं।

बयान

अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी सीरीज 

बॉलीवुड हंगामा को ईशा ने बताया, "मैं काफी उत्साहित हूं क्योंकि इसके जरिए मैं अपना OTT पर डेब्यू कर रही हूं। मुझे खुशी है कि मैं इस यात्रा का हिस्सा हूं। मेरी भूमिका दर्शकों के लिए एक सरप्राइज होगी। मैं पहली बार हिंदी सिनेमा में इस तरह के अवतार में नजर आऊंगी। रोहित शेट्टी सर वाकई हीरो हैं।" 'इंडियन पुलिस फोर्स' का प्रीमियर OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट की घोषणा होना बाकी है।