'वेलकम टू द जंगल' के टीजर पर छिड़ी बहस, लोगों ने बताया इस फिल्म की कॉपी
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ऐलान 2023 में किया गया था। 3 साल के लंबे इंतजार के बाद अभिनेता ने फिल्म का टीजर और इसकी रिलीज तारीख से पर्दा उठाया है। टीजर में जहां अक्षय का कॉमिक अंदाज दिखा है तो वहीं अन्य सितारों ने अपने-अपने अभिनय से गहन छाप छोड़ा है। कुल मिलाकर फैंस टीजर की सराहना करते हुए इसे एक मनोरंजक फिल्म बता रहे हैं, जबकि कुछ ने इस पर बहस छेड़ दी है।
समानता
टीजर में दिखी हॉलीवुड फिल्म से समानता
टीजर देखकर इंटरनेट के एक वर्ग ने इसे हॉलीवुड फिल्म 'ट्रॉपिक थंडर' (2008) का नकल बताना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि वह 'ट्रॉपिक थंडर' से कुछ चीज़ें कॉपी करने वाले हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, ट्रॉपिक थंडर का रीमेक? नहीं, नहीं, प्लीज़ नहीं।' एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में सवाल पूछते हुए लिखा, 'ट्रॉपिक थंडर वाले बेन स्टिलर, क्या ये आप हैं?' हालांकि कुछ टीजर की भर-भरकर तारीफ कर रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर
Welcome the madness, Welcome the laughter, Welcome the crazy chaos, Welcome the wildest chapter of the Welcome universe…#WelcomeToTheJungle. #WelcomeToTheJungleTeaser out now: https://t.co/3MO6VBa6pt
— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 15, 2026
Let the chaos begin from 26th June, 2026 in cinemas 🪖🌴 pic.twitter.com/OvOfYzEwp8
वजह
जानिए क्या थी 'ट्रॉपिक थंडर' की कहानी
बेन स्टिलर द्वारा अभिनीत और निर्देशित 'ट्रॉपिक थंडर' एक कॉमेडी-वॉर फिल्म है, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, जे बैरुचेल और ब्रैंडन टी. जैक्सन जैसे सितारे हैं। फिल्म में सभी ओपेरा कलाकार हैं और वियतनाम युद्ध पर आधारित एक फिल्म बना रहे हैं। लोगों का अनुमान है कि 'वेलकम टू द जंगल' भी इसी कहानी से मिलती-जुलती होगी। खैर अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी जैसे कई कलाकार शामिल हैं।