LOADING...
'वेलकम टू द जंगल' के साथ लौटे अक्षय कुमार और उनकी फौज, आया धमाकेदार टीजर

'वेलकम टू द जंगल' के साथ लौटे अक्षय कुमार और उनकी फौज, आया धमाकेदार टीजर

May 15, 2026
01:19 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर 15 मई को जारी हो गया है। 'वेलकम' (2007) और 'वेलकम बैक' (2015) के बाद यह तीसरी कड़ी है, जिसमें तमाम सितारों की फौज शामिल है। अहमद खान द्वारा निर्देशित और फिरोज नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म अफरा-तफरी और अराजक माहौल से भरपूर होने वाली है, जिसकी एक झलक टीजर में दिखती है। निर्माताओं ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है।

टीजर

हंसी का भरपूर डोज देता है फिल्म का टीजर

टीजर के साथ अक्षय ने लिखा, 'पागलपन का स्वागत है, हंसी का स्वागत है, अफरा-तफरी का स्वागत है, वेलकम यूनिवर्स के सबसे रोमांचक अध्याय का स्वागत है...।' टीजर में अक्षय, अरशद वारसी और सुनील शेट्‌टी की खटपट शामिल है। अन्य कलाकारों के अजीबोगरीब कारनामे शामिल हैं। कुल मिलाकर टीजर मनोरंजन से भरपूर है। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी और टाइटल ट्रैक 18 मई को आएगा। जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी और तुषार कपूर समेत कई सितारे फिल्म का हिस्सा हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर

Advertisement