Page Loader
क्या अभीनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बनने वाली हैं मां? 
क्या सोनाक्षी सिन्हा बनने वाली हैं मां? (तस्वीर: इंस्टा/@aslisona)

क्या अभीनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बनने वाली हैं मां? 

Oct 28, 2024
05:45 pm

क्या है खबर?

सोनाक्षी सिन्हा पिछले लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने 23 जून, 2024 को अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता जहीर इकबाल से धर्म की दीवार तोड़ शादी रचाई थी। अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले सोनाक्षी और जहीर पिछले 7 साल से रिलेशनशिप में थे। अब खबर आ रही है कि शादी के 6 महीने बाद सोनाक्षी और जहीर माता-पिता बनने जा रहे हैं। आइए बताते हैं ये खबरें क्यों सामने आ रही हैं।

तस्वीरें

सोनाक्षी और जहीर ने साझा कीं तस्वीरें

दरअसल, सोनाक्षी और जहीर ने इंस्टाग्राम पर अपनी 2 तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देख प्रशंसक कयास लगा रहे हैं कि सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं। इन तस्वीरों में सोनात्री ने लाल रंग का ढीला-ढाला सूट पहना हुआ है, वहीं जहीर नीले रंग के कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर की इन तस्वीरों पर एक प्रशंसक ने लिखा, 'क्या सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं, बहुत शुभकामनाएं।' एक अन्य ने लिखा, 'वाह, सोनाक्षी मां बनने वाली हैं। दोनों को बहुत-बहुत बधाई।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें