'धुरंधर 2' में ये अभिनेता निभाएगा 'बड़े साहब' का किरदार? बाहर आई ये जानकारी
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। पहली किस्त की अपार सफलता के बाद, सीक्वल में किरदार, कहानी, रहस्यों और यहां तक कि 'बड़े साहब' को लेकर अटकलों का दौर जोरों पर हैं। सोशल मीडिया पर कयास लग रहे हैं कि 'बड़े साहब' दाऊद इब्राहिम या मौलाना मसूद अजहर का सांकेतिक नाम हो सकता है। अब लेटरबॉक्सड की एक पोस्ट में बड़ा खुलासा हुआ है जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया।
खुलासा
'बड़े साहब' के किरदार को निभाने वाले अभिनेता के नाम का खुलासा
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही 'धुरंधर 2' में रणवीर के अलावा, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त की वापसी हो रही है। उनके अलावा, यामी गौतम के कैमियो की अटकलें हैं। राज ज़ुत्शी का नाम भी सामने आया जिन्हें लेकर चर्चा है कि वह पाकिस्तानी जनरल की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के लेटरबॉक्सड पेज पर कलाकारों और क्रू सदस्यों के नामों में, इमरान हाशमी का नाम भी शामिल है। यह देखकर फैंस भी हैरान हैं।
प्रतिक्रिया
इमरान हाशमी के नाम पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
लेटरबॉक्सड पेज में इमरान का नाम दिया गया है, लेकिन यह नहीं बताया गया कि 'धुरंधर 2' में वह कौन सा किरदार निभा रहे हैं। फैंस के बीच अटकलें लगने लगी हैं कि कहीं वही तो 'बड़े साहब' का किरदार नहीं निभा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओह माय गॉड, इमरान को कास्ट करना बहुत अच्छा फैसला था।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह, ये तो बस इमरान हाशमी की दुनिया है और हम बस इसमें जी रहे हैं।'