जाह्नवी कपूर की फिल्म 'लग जा गले' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, क्या है वजह?
क्या है खबर?
धर्मा प्राेडक्शन की आगामी फिल्म 'लग जा गले' लंबे समय से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। फिल्म में जाह्नवी कपूर, टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य लालवानी, यह तीनों कलाकार मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फैंस जहां इस रिवेंज एक्शन ड्रामा की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं ताजा अपडेट है कि इसकी शूटिंग को आगे खिसकाने का फैसला लिया गया है। इसके पीछे का कारण लक्ष्य के लुक में बदलाव को बताया गया है।
कारण
अक्टूबर तक बढ़ाई गई फिल्म की शूटिंग
मिड-डे के मुताबिक, लक्ष्य के लुक में बदलाव की वजह से 'लग जा गले' की शूटिंग अक्टूबर तक बढ़ाई गई है। सूत्र ने बताया कि 'चांद मेरा दिल' में लक्ष्य का लुक सौम्य था, जबकि आगामी फिल्म 'लग जा गले' के लिए उन्हें रफ एंड टफ अवतार अपनाना पड़ा, जिसके लिए उन्हें अपने बाल बढ़ाने पड़ेंगे, इसी कारण शूटिंग में देरी हो रही है। बता दें, अनन्या पांडे के साथ उनकी फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई को रिलीज होगी।
शूटिंग
दोबारा शुरू करनी होगी शूटिंग
सूत्र ने बताया कि फिल्म 'लग जा गले' में, लक्ष्य को अपने लुक में बदलाव करना होगा। उन्हें अपने बाल बढ़ाने होंगे और फिर एक्शन फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू करनी होगी। यह पहला मौका होगा जब टाइगर के साथ लक्ष्य को स्क्रीन साझा करते हुए देखा जाएगा। उनके किरदारों के बीच का टकराव फिल्म का मुख्य आकर्षण होगा। चूकि जाह्नवी भी इसका हिस्सा हैं, जिससे कहानी लव ट्रायएंगल के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई दे सकती है।