LOADING...
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: एडप्पाडी से AIADMK महासचिव के पलानीस्वामी जीते, निर्दलीय से पिछड़ा DMK प्रत्याशी
के पलानीस्वामी एडप्पाडी सीट से जीत चुके हैं

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: एडप्पाडी से AIADMK महासचिव के पलानीस्वामी जीते, निर्दलीय से पिछड़ा DMK प्रत्याशी

लेखन आबिद खान
May 04, 2026
04:46 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सलेम के एडप्पाडी विधानसभा क्षेत्र से ऑल इंडिया द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) के उम्मीदवार और पार्टी के महासचिव के पलानीस्वामी ने जीत दर्ज की है। यहां से निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम कुमार दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने DMK के कासी सी को पछाड़ दिया। पलानीस्वामी इस सीट से 8वीं बार मैदान में थे। इससे पहले वह 7 बार चुनाव मैदान में उतर चुके हैं, जिनमें से 5 बार उन्हें जीत मिली है।

पिछला चुनाव

क्या रहे थे पिछले चुनाव के नतीजे?

पलानीस्वामी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के उम्मीदवार संपत कुमार को 93,802 मतों के बड़े अंतर से हराया था। 2016 में भी पलानीस्वामी ने यहां से करीब 42,000 वोटों से जीत दर्ज की थी। तब इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला था और PMK के उम्मीदवार के अन्नादुराई को 56,000 और DMK के पीए मुरुगेसन को 55,000 वोट मिले थे। 1989 में पलानीस्वामी ने यहां से केवल 1,364 वोटों से जीत दर्ज की थी।

इतिहास

पलानीस्वामी का गढ़ है ये सीट

एडप्पाडी सीट पलानीस्वामी का गढ़ रही है। वे यहां से 1989, 1991, 2011, 2016 और 2021 के चुनावों में जीत चुके हैं। यह इलाका कृषि के साथ-साथ हथकरघा, विद्युत करघा और ग्रेनाइट खदानों के लिए भी जाना जाता है। यहीं से जीतकर पलानीस्वामी 2017 से 2021 तक तमिलनाडु के 7वें मुख्यमंत्री रहे थे। 1984 में एक बार यहां से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। 3 बार पत्तली मक्कल काची (PMK) को यहां से जीत मिली है।

Advertisement