Page Loader
क्या 'रेड 2' के बाद आएगी 'रेड 3'? निर्देशक राज कुमार गुप्ता ने किया खुलासा 
क्या 'रेड 2' के बाद आएगी 'रेड 3'? (तस्वीर: एक्स/@ajaydevgn)

क्या 'रेड 2' के बाद आएगी 'रेड 3'? निर्देशक राज कुमार गुप्ता ने किया खुलासा 

Apr 28, 2025
05:54 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख जैसे सितारों से सजी फिल्म 'रेड 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म होने वाला है।

यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशन की कमान राज कुमार गुप्ता ने संभाली है।

'रेड 2' की रिलीज से पहले अजय के प्रशंसक फिल्म की तीसरी किस्त की मांग कर रहे हैं।

अब निर्देशक राज ने 'रेड 3' पर बड़ा अपडेट दिया है।

बयान

तीसरी किस्त के लिए यह बहुत जल्दी है- निर्देशक

पिंकविला के साथ खास बातचीत में 'रेड 2' के निर्देशक राज कुमार गुप्ता ने कहा, "तीसरी किस्त के लिए यह बहुत जल्दी है, क्योंकि हम हमेशा एक अच्छी कहानी कहने का इरादा रखते हैं और फिर यह देखने के लिए इंतजार करते हैं कि दर्शकों को यह पसंद आती है या नहीं। 'रेड 2' से पता चलेगा कि 'रेड 3' बनेगी या नहीं।"

'रेड 2' में रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

रेड

'रेड' का सीक्वल है 'रेड 2' 

'रेड 2' 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। इसमें 1980 के दशक में सरदार इंदर सिंह के घर पर पड़े IT विभाग की छापेमारी की सच्ची कहानी दिखाई गई थी।

इसमें अजय के साथ इलियाना डिक्रूज, सौरभ शुक्ला और सानंद वर्मा जैसे कालाकर नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया था।

40 करोड़ रुपये की लागत में बनी 'रेड' ने बॉक्स ऑफिस पर 153.62 करोड़ रुपये कमाए थे।

फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।