NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राखी सावंत की मां का निधन, लंबे समय तक लड़ी कैंसर से लड़ाई
    अगली खबर
    राखी सावंत की मां का निधन, लंबे समय तक लड़ी कैंसर से लड़ाई
    राखी सावंत की मां का निधन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rakhisawant2511)

    राखी सावंत की मां का निधन, लंबे समय तक लड़ी कैंसर से लड़ाई

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 28, 2023
    11:01 pm

    क्या है खबर?

    राखी सावंत बीते कई दिनों से अपनी मां जया सावंत की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर कर रही थीं। जया कई दिनों से अस्पताल में थीं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

    शनिवार शाम उनका निधन हो गया है। वह तीन साल से कैंसर से जूझ रही थीं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण उनकी मां को जान गंवानी पड़ी। वह कई दिनों से जुहू के सिटिकेयर अस्पताल में भर्ती थीं।

    खबर

    आखिरी वक्त में मां के साथ थीं राखी

    ई टाइम्स की खबर के अनुसार राखी ने बताया, "मां अब नहीं रहीं।"

    इतना कहते ही वह फूटकर रोने लगीं।

    वह तीन साल से कैंसर से जूझ रही थीं। कैंसर उनकी किडनी और फेफड़ों में भी पहुंच गया था। शनिवार को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया। आखिरी वक्त में राखी अपनी मां के पास ही मौजूद थीं।

    कुछ समय पहले राखी ने मां के पैरालाइज्ड होने की भी खबर दी थी।

    विवाद

    राखी को पुलिस ने हिरासत में लेकर मानवीय आधार पर छोड़ा था

    बीते कई दिनों से राखी विवादों को लेकर चर्चा में थीं। उन्हें अकसर अपनी मां से मिलने अस्पताल आते-जाते देखा जाता था।

    इसी वजह से कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने के बाद मानवीय आधार पर छोड़ दिया था।

    बता दें अभिनेत्री-मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने राखी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी जिसके लिए अंबोली पुलिस ने राखी को हिरासत में लिया था।

    पिछले साल राखी और शर्लिन का झगड़ा काफी सुर्खियों में रहा था।

    शादी

    आदिल से शादी को लेकर चर्चा में रहीं राखी

    राखी बीते दिनों बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से शादी को लेकर भी चर्चा में थीं।

    राखी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करके अपनी शादी के बारे में जानकारी दी थी।

    इसके बाद आदिल कभी इस शादी को को मानते तो कभी कतराते नजर आए थे। आखिर में उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसे स्वीकारा था।

    राखी ने बताया था कि उन्होंने पिछले साल ही आदिल से शादी कर ली थी।

    इसके बाद उनके धर्म-परिवर्तन की बात भी सामने आई थी।

    परिचय

    विवादों की वजह से चर्चा में रहती हैं राखी

    राखी एक चर्चित मॉडल, अभिनेत्री और डांसर हैं। वह अपने अतरंगी बयानों और हरकतों की वजह से चर्चा में रहती हैं।

    इसी वजह से उन्हें ड्रामा क्वीन कहा जाता है।

    राखी 'मैं हूं ना', 'मस्ती', 'दिल बोले हड़िप्पा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

    2006 में वह 'बिग बॉस' के पहले सीजन की सबसे चर्चित प्रतियोगियों में से एक थीं।

    उसी साल राखी और मीका सिंह का विवाद खूब सुर्खियों में रहा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कैंसर

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    कैंसर

    कैंसर के ऑपरेशन के लिए अस्थायी रूप से सत्ता सौंप सकते हैं व्लादिमीर पुतिन- रिपोर्ट अमेरिका
    गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट अमेरिका
    मेडिकल व्यापारियों को 100 रुपये वाली गोली पर मिलता है 1,000 प्रतिशत से अधिक मुनाफा- NPPA भारत की खबरें
    इतिहास में पहली बार एक दवा के ट्रायल के दौरान खत्म हुआ सभी मरीजों का कैंसर दवा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025