LOADING...
सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2' का ट्रेलर जारी, जानिए कब-कहां होगा प्रीमियर

सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2' का ट्रेलर जारी, जानिए कब-कहां होगा प्रीमियर

May 06, 2026
06:40 pm

क्या है खबर?

रणदीप हुड्‌डा की वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के दूसरे सीजन का ऐलान पिछले महीने किया गया था। ज्यादा इंतजार न कराते हुए निर्माताओं ने सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसका निर्देशन नीरज पाठक ने किया है, जबकि निर्माण जियो स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है। क्राइम थ्रिलर से भरपूर इस सीरीज में, रणदीप अपने अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण मिशन को अंजाम देते दिखेंगे। इसी नाम के साथ सीरीज की पहली कड़ी 2023 में रिलीज हुई थी।

ट्रेलर

अपराध और भ्रष्टाचार का सफाया करने आए 'इंस्पेक्टर अविनाश'

1 मिनट 43 सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत रणदीप के किरदार 'इंस्पेक्टर अविनाश' से होती है। इसमें अपराध, राजनीति और भ्रष्टाचार के एक शक्तिशाली गठजोड़ के बीच बड़ा टकराव होने का संकेत मिलता है। ट्रेलर एक ऐसी कहानी की ओर इशारा करता है जो पहले सीजन से कहीं ज्यादा गहरी, व्यक्तिगत और खतरनाक है। उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, रजनीश दुग्गल और अभिमन्यु सिंह भी इसका हिस्सा हैं। यह सीरीज 15 मई को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'इंस्पेक्टर अविनाश 2' का ट्रेलर

Advertisement