'इंस्पेक्टर अविनाश' सीजन 2 का ऐलान, अपराध का खात्मा करने लौटेंगे रणदीप हुड्डा
क्या है खबर?
रणदीप हुड्डा की सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' का पहला सीजन 2023 में जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। इसकी अपार सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने इसके सीजन का ऐलान कर दिया है। साथ में टीजर भी आया है। पुलिस वाले बनकर रणदीप एक बार फिर वापसी करते दिखाई देंगे। बता दें, जियो स्टूडियोज, नीरज पाठक और कृष्ण चौधरी द्वारा निर्मित यह सीरीज 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश की कठोर पृष्ठभूमि पर आधारित है।
टीजर
जानिए कैसा है दूसरे सीजन का टीजर
40 सेकेंड का टीजर जबरदस्त एक्शन से भरपूर और रोमांचक प्रतीत होता है। विस्फोटक टकरा और बढ़ते खतरे के एहसास के साथ, टीजर एक ऐसी कहानी को दिखाने का संकेत देता है, जिसमें दांव बड़े हैं, लड़ाइयां मुश्किल हैं और रास्ता बिल्कुल भी आसान नहीं है। सीरीज में उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, रजनीश दुग्गल, अभिमन्यु सिंह, शालीन भनोट और फ्रेडी दारूवाला भी हैं। नीरज पाठक द्वारा निर्देशित इस सीरीज की रिलीज तारीख का ऐलान होना अभी बाकी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'इंस्पेक्टर अविनाश 2' का टीजर
UP ka Mahakaal, Inspector Avinash Mishra is back!
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) April 27, 2026
Aur iss baar hoga asli tandav 🔥#InspectorAvinash Season 2, coming soon on #JioHotstar
@urvashirautela #RajnieshDuggall @amit_sial #AbhimanyuSingh @BhanotShalin @FreddyDaruwala @neerraj #JyotiDeshpande #KrishanChaudhary… pic.twitter.com/1IuDMJfe4Q