NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सेलेना गोमेज से 'जय श्री राम' का नारा लगवा रहा था फैन, ऐसा रही उनकी प्रतिक्रिया 
    अगली खबर
    सेलेना गोमेज से 'जय श्री राम' का नारा लगवा रहा था फैन, ऐसा रही उनकी प्रतिक्रिया 
    सेलेना गोमेज का वायरल वीडियो चर्चा में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@/selenagomez)

    सेलेना गोमेज से 'जय श्री राम' का नारा लगवा रहा था फैन, ऐसा रही उनकी प्रतिक्रिया 

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 01, 2024
    05:29 pm

    क्या है खबर?

    पॉप गायिका सेलेना गोमेज एक बार फिर सुर्खियाें में आ गई हैं। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय फैन उन्हें जय श्री राम का नारा लगाने को कह रहा है, लेकिन सेलेना इस नारे को दोहराने के बजाय उसे केवल शुक्रिया बोलती हैं और वहां से चली जाती हैं।

    सेलेना का जवाब सुन लोग इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का गुस्सा उस शख्स पर फूट पड़ा है।

    वीडियो

    शुक्रिया देकर फैन की बात टाल गईं सेलेना

    अमेरिकी गायिका सेलेना का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, दिवाली के मौके पर एक फैन की मुलाकात सेलेना से हुई तो उसने उनसे 'जय श्री राम' बोलने के लिए कहा।

    फैन कहता है, "क्या आप जय श्री राम कह सकती हैं?"

    इस पर सेलेना सवाल करती हैं, "जय श्री राम?"

    वो शख्स कहता है, "भारत का सबसे अच्छा नारा है जय श्री राम।"

    जवाब में सेलेना कहती हैं, "थैंक यू हनी।"

    अपमान

    लोग बोले- पूरे देश को शर्मिंदा कर दिया

    अब इस वीडियो पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। एक ने लिखा, 'हो गया खुश?' एक और ने लिखा, 'हमारे हिंदू धर्म को विदेशी मान्यता की जरूरत नहीं है, खुद का मजाक बनाना बंद करो और हम सबका भी।'

    एक ने लिखा, 'करा ली बेइज्जती? कभी किसी विदेशी को देखा है किसी भारतीय से अपने धर्म के लिए कुछ ऐसा करवाते?'

    एक यूजर लिखते हैं, 'गजब बेइज्जती है।' कुछ ने लिखा कि तुमने पूरे भारत को शर्मसार किया है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए वीडियो

    A hindu man met Selena Gomez and asked her to chant “Jai Shree Ram”, only to be ignored by her.

    Now compare this with Emma Watson’s visit to a slum in Bangladesh in 2010 our people never asked her to chant Allahu Akbar . We are not the same . Our morals are infinitely superior. pic.twitter.com/lkd2ifcjY9

    — Easir Khan 🇧🇩 (@EA_SIR) November 1, 2024

    जानकारी

    पिछली बार कब सुर्खियों में आई थीं सेलेना?

    पिछली बार सेलेना तब चर्चा में आई थीं, जब उन्हें ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की प्रतिष्ठित सूची में जगह मिली थी। 32 की उम्र में 10,920 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन सेलेना इंस्टाग्राम पर दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली स्टार हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड के सितारे
    वायरल वीडियो

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    हॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा कैसे रखती हैं अपनी बेटी का ख्याल? बताया किस बात का होता है मलाल प्रियंका चोपड़ा
    मशहूर गायिका शर्ली बस्सी अपने हीरे और सोने के आभूषणों की कर रही है नीलामी पेरिस
    जस्टिन बीबर करेंगे अपने पहले बच्चे का स्वागत, खास अंदाज में दी प्रशंसकों काे खुशखबरी जस्टिन बीबर
    तब्बू फिर हॉलीवुड में चलाएंगी अपना जादू, 'ड्यून' की दुनिया में रखा कदम तब्बू

    हॉलीवुड के सितारे

    रिहाना दूसरी बार बनने जा रही हैं मां, सुपर बाउल शो में की घोषणा रिहाना
    गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं दिग्गज कलाकार ब्रूस विलिस, परिवार ने जारी किया बयान हॉलीवुड समाचार
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रूसो ब्रदर्स ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर होने लगी आलोचना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    #NewsBytesExplainer: ऑस्कर जीत चुकी 'द एक्सोर्सिस्ट' पर क्यों लगा दुनिया की सबसे शापित फिल्म का ठप्पा? हॉलीवुड फिल्में

    वायरल वीडियो

    अमेरिका की झील में मिली अनोखी मछली, मुंह में है इंसानों जैसे दांत अमेरिका
    ऐश्वर्या राय से तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन का नया वीडियो आया सामने  अभिषेक बच्चन
    अनुष्का शर्मा लंदन से लौटीं भारत, विराट कोहली और बच्चे नहीं दिखे साथ अनुष्का शर्मा
    छत्तीसगढ़: स्कूल में शिक्षक की कमी बताने गए बच्चे, शिक्षा अधिकारी के डांटने पर फूट-फूटकर रोए छत्तीसगढ़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025