
इंडियन आइडल 13: रीतो राबा के एलिमिनेशन पर शो के बायकॉट की मांग
क्या है खबर?
गायिकी पर आधारित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' की शुरुआत हो चुकी है। बाकी सीजन की तरह इस सीजन को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
इस शो को विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया जज कर रहे हैं।
अब इस शो से एक नया विवाद जुड़ गया है। दरअसल, शो के प्रतिभागी रीतो राबा के एलिमिनेशन के बाद लोगों ने शो के बायकॉट की मांग की है।
आइए जानते हैं पूरा मामला।
आरोप
लोगों ने शो के स्क्रिप्टिड और फर्जी होने का आरोप लगाया
हाल में 'इंडियन आइडल 13' को टॉप-15 प्रतिभागी मिले हैं, लेकिन इस सूची में अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले रीतो को जगह नहीं मिली।
इसी बात को लेकर लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है। रीतो के फैंस ने शो के बायकॉट की मुहिम चला दी है।
यहां तक कि लोगों ने शो के स्क्रिप्टिड होने का आरोप भी मढ़ा है। कई यूजर्स ने जजों की नीयत पर भी सवाल खड़ा किया है।
प्रतिक्रिया
रीतो को टॉप-15 में होना चाहिए- सोशल मीडिया यूजर
एक ट्विटर यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'आजकल कुछ भी वास्तविक नहीं है। रियलिटी शोज (इंडियन आइडल, सारेगामा और कई अन्य) के नाम पर सिर्फ दर्शकों को लूटा जा रहा है। यह जानकर बहुत दुख हुआ है कि हमारे भाई रीतो को शो से बाहर कर दिया गया है।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह उचित नहीं है, वह अन्य सभी की तुलना में कहीं बेहतर हैं। उन्हें टॉप-15 में होना चाहिए।'
विरोध
जज विशाल और नेहा को लोगों ने लिया आड़े हाथों
खासकर विशाल और नेहा को लोगों ने आड़े हाथों लिया है।
एक यूजर ने लिखा, 'रीतो को नहीं चुनने को लेकर मैं काफी निराश हूं। हर साल वही आवाज, वही आलाप, वही पुरानी उदास कहानियां। विशाल मुझे आशा है कि आप इस पर गौर करेंगे।'
नेहा पर तंज कसते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, 'उन्हें एलिमिनेट नहीं किया गया है, क्योंकि उन्हें ऑटोट्यून की आवश्यकता नहीं है। जब जज ऑटो ट्यून क्वीन हो, तो आप क्या उम्मीद कर सकते हैं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए एक यूजर की प्रतिक्रिया
So dissapointed not selecting #RitoRiba . Every year same quality of voice, Same Aalap, Same old Sad stories. After so many years found a voice so original and fresh like no other. @VishalDadlani I hope u wl look into this. #indianidol13 #indianidol2022
— Dipankar Borah (@itsyoursdb) September 26, 2022
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
यह पहला मौका नहीं है, जब 'इंडियन आइडल' को दर्शकों की आलोचना झेलनी पड़ी है। इससे पहले भी नेहा और आदित्य नारायण के स्क्रिप्टेड रोमांस पर दर्शकों में गुस्सा देखने को मिला था।
प्रतिभागी
ये हैं शो के टॉप-15 प्रतिभागी
काफी प्रतियोगिता के बाद शो के टॉप-15 प्रतिभागियों को चुना गया।
इनमें ऋषि सिंह, विनीत सिंह, प्रीतम रॉय, नवदीप वडाली, देवोष्मिता रॉय, अनुष्का पात्रा, काव्या लिमये, संचारी सेनगुप्ता, शिवम सिंह, सोनाक्षी कर, सेंजुती दास, बिदिप्ता चक्रवर्ती, रूपम भरतानिया, शगुन पाठक और चिराग कोटवाल ने अपनी जगह पक्की की है।
इस शो को आदित्य होस्ट कर रहे हैं।
'इंडियन आइडल 12' के विजेता पवनदीप राजन बने थे। उन्हें ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये मिले थे।