Page Loader
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रखा मेट गाला 2025 में कदम, बॉलीवुड अभिनेताओं को दी टक्कर 
मनीष मल्होत्रा ने किया मेट गाला में डेब्यू (तस्वीर: एक्स/@filmfare)

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रखा मेट गाला 2025 में कदम, बॉलीवुड अभिनेताओं को दी टक्कर 

May 06, 2025
07:11 am

क्या है खबर?

फैशन जगत का सबसे बड़ा कार्यक्रम माना जाने वाला मेट गाला 2025 का भव्य आगाज न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट हो चुका है। इसमें भारत की तरफ से शाहरुख खान, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा के अलावा जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शामिल हुए। मनीष रेड कार्पेट पर फैशन के मामले में बॉलीवुड अभिनेताओं को टक्कर देते दिखे। मेट गाला 2025 से मनीष का लुक सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

तस्वीरें

लोगों को पसंद आया मनीष का लुक 

मनीष ने सफेद शर्ट और काले रंग की पैंट के साथ एक शाही ब्लेजर पहना था। उनके ब्लेजर पर सोने के धागों से कढ़ाई की गई है। उनका यह लुक हर शख्स को बहुत पसंद आ रहा है। इसी के साथ मनीष मेग गाला में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय फैशन डिजाइनर बन चुके हैं। पिछले साल सब्यसाची ने मेट गाला में डेब्यू कर इतिहास रच दिया था। वह इस इवेंट में शामिल होने वाले पहले भारतीय फैशन डिजाइनर बने थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें