NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आलिया भट्ट से पहले मेट गाला में नजर आ चुकी हैं ये भारतीय हस्तियां
    अगली खबर
    आलिया भट्ट से पहले मेट गाला में नजर आ चुकी हैं ये भारतीय हस्तियां
    मेट गाला में नजर आने वालीं भारतीय हस्तियां

    आलिया भट्ट से पहले मेट गाला में नजर आ चुकी हैं ये भारतीय हस्तियां

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 01, 2023
    12:30 pm

    क्या है खबर?

    फैशन जगत का सबसे बड़ा कार्यक्रम माना जाने वाला मेट गाला चर्चा में है। 1 मई को इसका आयोजन न्यूयॉर्क में होगा।

    हर साल मेट गाला से सितारों के आउटफिट और उनके अजीबो-गरीब लुक चर्चा में रहते हैं।

    इस साल के कार्यक्रम के लिए भी फैशन और मनोरंजन जगत के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    इस बार रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट डेब्यू करने जा रही हैं।

    आलिया से पहले ये भारतीय हस्तियां यहां दस्तक दे चुकी हैं।

    #1

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा पहली बार मेट गाला में 2017 में दिखाई दी थीं।

    यहां वह राल्फ लॉरेन के डिजाइन किए हुए थाई हाई स्लिट आउटफिट में पहुंची थीं। इस समारोह में उन्होंने निक जोनस के साथ हिस्सा लिया था।

    2018 में भी वह यहां राल्फ लॉरेन के आउटफिट में पहुंची थीं।

    2019 में मेट गाला के उनके लुक को खूब ट्रोल किया गया था। इस बार भी वह यहां निक के साथ आई थीं। तब निक उनके पति बन चुके थे।

    #2

    दीपिका पादुकोण 

    दीपिका पादुकोण 2017 में मेट गाला के रेड कार्पेट पर पहली बार नजर आई थीं।

    अपने डेब्यू में दीपिका लग्जरी ब्रैंड टॉमी हिल फिगर के साटिन गाउन में नजर आई थीं।

    2018 में वह प्रबल गुरुंग के रेड गाउन में नजर आईं। इवेंट में उनके लुक ने सबका ध्यान आकर्षित किया था।

    2019 में भी दीपिका ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर दस्तक दी थी। इस बार वह मेटैलिक पिंक गाउन में बार्बी लुक के साथ पहुंची थीं।

    #3

    ईशा अंबानी

    2019 में मेट गाला में शामिल होने वाली भारतीय हस्तियों में ईशा अंबानी भी थीं।

    ईशा भी यहां प्रबल के तैयार किए हुए गाउन में पहुंची थीं।

    इससे पहले उन्होंने 2017 में भी कार्यक्रम में दस्तक दी थी। उस साल उन्होंने अपना आउटफिट डियोर के लिए मारिया ग्रेजिया के डेब्यू कलेक्शन से चुना था।

    मुकेश अंबानी की बेटी मेट गाला में बिजनेसवुमन के तौर पर पहुंची थीं।

    रेड कार्पेट लुक में उनका अलग अंदाज देखने को मिला था।

    #4

    सुधा रेड्डी 

    सुधा रेड्डी एक सामाज सेविका और बिजनेसवूमन हैं। वह अरबपति बिजनेसमैन मेघा कृष्ण रेड्डी की पत्नी हैं।

    सुधा मेट गाला 2021 में नजर आई थीं।

    रेड कार्पेट के लिए उन्होंने डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी और शेन पीकॉक का आउटफिट पहना था।

    उस साल वह रेड कार्पेट पर नजर आने वालीं इकलौती भारतीय हस्ती थीं।

    उस साल कोरोना वैश्विक महामारी के कारण कार्यक्रम को सितंबर में आयोजित किया गया था। आमतौर पर यह मई के पहले सप्ताह में होता है।

    #5

    नताशा पूनावाला

    नताशा पूनावाला समाज सेविका और बिजनेसवूमन हैं। वह सीरम इंस्टिट्यूट के प्रमुख अदार पूनावाला की पत्नी हैं।

    उन्होंने पहली बार 2018 में मेट गाला में दस्तक दी थी।

    2019 में वह सिल्वर ब्लू गाउन में रेड कार्पेट पर बेहद सुंदर नजर आईं।

    वह 2022 में भी मेट गाला में पहुंची थीं। 2022 में उनके रेड कार्पेट लुक ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

    सोशल मीडिया पर भी अकसर नताशा का ग्लैमरस अंदाज नजर आता है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इस साल 1 मई को आयोजित होने वाले मेट गाला इवेंट में आलिया भट्ट डेब्यू करने जा रही हैं। वह भी यहां प्रबल गुरुंग के आउटफिट में नजर आएंगी। अब प्रशंसकों को रेड कार्पेट से उनकी पहली झलक का इंतजार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेट गाला
    प्रियंका चोपड़ा
    आलिया भट्ट

    ताज़ा खबरें

    भारत बना ChatGPT उपयोग में नंबर एक देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 फाइनल: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर  IPL 2025
    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा

    मेट गाला

    मेट गाला: जानिए फैशन की दुनिया के 'ऑस्कर' के बारे में सब कुछ हॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट मेट गाला में करने जा रहीं डेब्यू, इस डिजाइनर के आउटफिट में आएंगी नजर आलिया भट्ट
    मेट गाला 2023 में शिरकत करेंगी प्रियंका चोपड़ा, स्टाइलिश अंदाज में आएंगी नजर  प्रियंका चोपड़ा
    #NewsBytesExplainer: मेट गाला में इसलिए अतरंगी अंदाज में पहुंचते हैं सितारे, जानिए सबकुछ #NewsBytesExplainer

    प्रियंका चोपड़ा

    'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- अब नहीं छुपाती निशान बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली तीसरी भारतीय अभिनेत्री होंगी दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण
    प्रीति जिंटा ने विदेश में प्रियंका चोपड़ा संग खेली होली, सामने आईं तस्वीरें प्रीति जिंटा
    प्रियंका चोपड़ा को 22 साल के करियर में पहली बार मिली पुरुष सह-अभिनेता के बराबर फीस  बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    दादा साहेब फाल्के अवॉड्‌र्स: आलिया बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, 'द कश्मीर फाइल्स' सर्वश्रेष्ठ फिल्म, जानिए अन्य विजेता  दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
    रणबीर-आलिया ने जीता दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, कंगना बोलीं- नेपो माफिया फिर हक मारने आ गए कंगना रनौत
    आलिया को किया चोरी-छिपे कैमरे में कैद, गुस्साई अभिनेत्री ने निकाली भड़ास; समर्थन में उतरा बॉलीवुड  अनुष्का शर्मा
    आलिया भट्ट की निजी तस्वीरें लीक होने पर एक्शन में मुंबई पुलिस, अभिनेत्री से किया संपर्क मुंबई पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025