भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता, फिल्म और OTT की दुनिया में आएगा बड़ा उछाल
फिल्म और स्ट्रीमिंग की दुनिया से एक बड़ी खबर है। भारत और ब्रिटेन मिलकर एक नया व्यापार समझौता करने जा रहे हैं, जिससे दोनों देशों के फिल्म स्टूडियो और OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए साथ मिलकर काम करना बेहद आसान हो जाएगा। इस ऐतिहासिक डील से अधिकारों के मैनेजमेंट और कलाकारों के आने-जाने जैसे पेचीदा मुद्दे सुलझेंगे, जिससे दर्शकों को आने वाले समय में बेहतरीन और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट्स देखने को मिलेंगे।
साल 2028 तक 3.3 लाख करोड़ का होगा भारतीय मीडिया उद्योग
यह नया समझौता ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट (BFI) और भारत के NFDC जैसी बड़ी संस्थाओं के बीच साझेदारी को और मजबूत करेगा। यूके की तरफ से मिलने वाली वित्तीय छूट के कारण फिल्मों को बनाने का खर्च भी काफी कम हो जाएगा। इससे भारतीय मीडिया और मनोरंजन जगत को बहुत बड़ा फायदा मिलेगा। अनुमान है कि ये उद्योग (जो पिछले साल 2025 में 2.78 लाख करोड़ का था) साल 2028 तक बढ़कर 3.3 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा। इस कदम से वैश्विक स्तर पर मिलकर काम करने के नए रास्ते खुलेंगे।।