Loading...
स्वतंत्रता दिवस पर उमड़ा शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन का देशप्रेम, जानिए किसने क्या कहा
स्वतंत्रता दिवस पर शाहरुख खान का संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर उमड़ा शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन का देशप्रेम, जानिए किसने क्या कहा

Aug 15, 2026
07:04 pm

क्या है खबर?

भारत 15 अगस्त, 2026 को अपनी आजादी के 80 साल पूरे होने का जश्न पूरे देशभक्ति और उत्साह के साथ मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक और प्रेरणादायक पोस्ट साझा किया। शाहरुख ने बताया कि भारतीय होने के उनके लिए क्या मायने हैं। उन्होंने देश का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करने की बात कही, वहीं अमिताभ बच्चन ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

पोस्ट

भारतीय होने में कुछ खास बात है- शाहरुख

शाहरुख ने लिखा, 'आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारतीय होने में कुछ खास बात है... रंग, विभिन्नताएं, खूबसूरत विविधताएं, देश की भावना और सबसे बढ़कर ये अहसास कि हम अपने आप से भी बहुत बड़ी किसी चीज यानी हमारे देश का हिस्सा हैं। ईश्वर करे हम हमेशा अपनी धरोहरों की कद्र करें और देश को गौरवान्वित करने में अपना छोटा योगदान दें। मुझे भारतीय होने पर गर्व है और भारतीय बने रहना बहुत पसंद है। जय हिंद!'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए शाहरुख का पोस्ट

ADVERTISEMENT

संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर अमिताभ बच्चन का खास संदेश

उधर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'दिवस स्वतंत्रता का, शुभ दिन बधाई का, वंदे मातरम।"

उन्होंने इसे जीवन का पावन दिन बताते हुए कहा कि हमें विदेशी हुकूमत से आजादी मिली थी, ईश्वर करे ये स्वतंत्रता हमेशा बनी रहे। साथ ही 'कौन बनेगा करोड़पति 18' की शूटिंग का जिक्र करते हुए अमिताभ ने लिखा कि प्रतियोगियों की कठिन कहानियां सुनकर दिल टूट जाता है। मेरी प्रार्थना है कि वे अपने ज्ञान से जीवन संवार सकें।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अमिताभ का वीडियो

आगामी फिल्में

शाहरुख और अमिताभ की अगली फिल्म

शाहरुख अपनी आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किंग' की तैयारी में जुटे हैं, जिसे निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

दूसरी ओर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी बहुचर्चित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में एक बार फिर 'अश्वत्थामा' के दमदार किरदार से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे।

ADVERTISEMENT