'आदर्श कुटुम्बम- AK47' का टीजर हुआ जारी, वेंकटेश दग्गुबाती का दिखा दमदार अवतार
'आदर्श कुटुंबम- AK47' का टीजर आ चुका है। इसमें वेंकटेश दग्गुबाती और श्रीनिधि शेट्टी एक ऐसे जोड़े के रूप में दिखते हैं, जो पैसों की तंगी से जूझ रहा है।
उनकी जिंदगी में तब उम्मीद की किरण जगती है, जब वे एक शानदार नए घर में जाते हैं। हालांकि, उनकी यह नई शुरुआत जल्दी ही गंभीर मोड़ ले लेती है।
जब अप्रत्याशित चुनौतियां सामने आती हैं, तो वेंकटेश का किरदार एक पारिवारिक शख्स से एक्शन हीरो में बदल जाता है।
श्रीनिवास ने किया 'आदर्श कुटुंबम- AK47' का निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया है। इसमें वेंकटेश और श्रीनिधि शेट्टी के अलावा नारा रोहित, निवेथा पेथुराज और राव रमेश भी अहम किरदारों में हैं।
थमन एस ने फिल्म का संगीत तैयार किया है, जबकि रवि के चंद्रन ने सिनेमैटोग्राफी संभाली है। नवीन नूली ने एडिटिंग की है।
एस राधा कृष्णा ने हारिका एंड हासिने क्रिएशंस के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।