इम्तियाज अली बाेले- जिस 'धुरंधर' को नकारा गया, आज वैसी ही फिल्म बनाना चाहते हैं सब
क्या है खबर?
बॉलीवुड निर्देशक इम्तियाज अली हाल ही में 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2026' के 24वें संस्करण में बतौर वक्ता पहुंचे थे। समारोह के दौरान बातचीत करते हुए उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की तारीफों के पुल बांधें। उन्होंने खुलासा किया कि बॉलीवुड में कई लोगों ने शुरुआत में इस फिल्म को अव्यावहारिक माना था और उन्हें नहीं लगा था कि ये सफल हो पाएगी। हालांकि, 'धुरंधर' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हुई।
इम्तियाज
'धुरंधर' की सफलता ने बदला इंडस्ट्री का नजरिया
इम्तियाज ने कहा, "लोग 'धुरंधर' का उदाहरण देते हैं कि वह सफल रही, लेकिन जरा उस फिल्म की लंबाई तो देखिए। जब 'धुरंधर' को लेकर अलग-अलग स्टूडियो के चक्कर लगाए जा रहे थे, तब लोगों को लगा था कि ये सबसे अव्यावहारिक फिल्म है, जिसके सफल होने की संभावना न के बराबर है। हालांकि, इसने सारे नियम तोड़ दिए और अब हर कोई ऐसी ही फिल्म बनाना चाहता है। हम सभी सोच रहे हैं कि आखिर क्या चलेगा।"
जानकारी
'धुरंधर' ने मचाया था बॉक्स ऑफिस पर धमाल
आदित्य धर की 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी ने वैश्विक स्तर पर 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। दोनों फिल्मों की सफलता को देखते हुए इंडस्ट्री ने अपने नजरिए में कुछ हद तक बदलाव भी किए हैं।