LOADING...
इमरान खान की फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' पर आई ये खबर, जानकर टूट जाएगा दिल
'अधूरे हम अधूरे तुम' पर आई दिल तोड़ने वाली खबर

इमरान खान की फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' पर आई ये खबर, जानकर टूट जाएगा दिल

Feb 04, 2026
01:11 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान की दमदार वापसी का इंतजार उनके चाहने वालों को बेसब्री से है। एक वक्त था जब अभिनेता रोमांटिक फिल्मों के जरिए अपने फैंस का दिल जीत लेते थे, लेकिन अचानक उनके फिल्मों से दूर होने के कारण लोग निराश हो गए। हाल ही में, वीर दास की फिल्म 'हैप्पी पटेल' में उन्होंने कैमियो किया था। लोग उनकी आगामी फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' का इंतजार कर रहे हैं, जिससे जुड़ा अपडेट दिल तोड़ सकता है।

अपडेट

'अधूरे हम अधूरे तुम' की रिलीज टाल दी गई

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, इमरान की 10 साल बाद वापसी करने वाली फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' को अगले कुछ महीनों के लिए टाल दिया गया है। पहले खबर थी कि यह फिल्म 2026 के शुरुआती महीनों में OTT का रुख करेगी, लेकिन अब इसे जुलाई-अगस्त महीने में रिलीज करने की योजना है। दरअसल, फिल्म रिलीज के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े लोग अब इससे संबंधित नहीं हैं। ऐसे में नई तारीख हासिल करने की प्रक्रिया फिर से करनी होगी।

फिल्म

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होनी थी फिल्म

फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाना था जिसका निर्देशन दानिश असलम ने किया है। दानिश इससे पहले इमरान और दीपिका पादुकोण के साथ 'ब्रेक के बाद' (2010) बना चुके हैं। उसके गाने के आधार पर ही इस नई फिल्म का शीर्षक रखा गया है। इस रोमांटिक फिल्म में इमरान के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिलहाल यह फिल्म अपने पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में है।

Advertisement