LOADING...
'इक्का' टीजर: OTT पर सुनाई देगी सनी देओल की दहाड़, अक्षय खन्ना की दमदार वापसी
'इक्का' का टीजर जारी

'इक्का' टीजर: OTT पर सुनाई देगी सनी देओल की दहाड़, अक्षय खन्ना की दमदार वापसी

Feb 03, 2026
06:29 pm

क्या है खबर?

सनी देओल और अक्षय खन्ना अपनी-अपनी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'धुरंधर' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। अब दोनों एक साथ OTT पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म 'इक्का' का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस का उत्साह चरम पर है। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा निर्देशन फिल्म में, सनी एक हाई प्रोफाइल वकील के किरदार में हैं, वहीं 'धुरंधर' के बाद अक्षय को फिर से नकारात्मक किरदार निभाते दिखाया गया है।

टीजर

कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है फिल्म 'इक्का'

'इक्का' का टीजर जारी करते हुए लिखा गया, 'खून या खून का रिश्ता, किसके हाथ में है इस खेल का इक्का? जल्द नेटफ्लिक्स पर।' टीजर में सनी हर बार की तरह दमदार लगे हैं। एक दृश्य में वो अक्षय को जोरदार थप्पड़ भी मारते हैं। दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख, ज्योति मुखर्जी, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन भी सीरीज का हिस्सा हैं। सीरीज का निर्माण मल्होत्रा ​​और सपना मल्होत्रा ​​ने एल्केमी फिल्म्स के बैनर तले किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'इक्का' का टीजर

Advertisement