IIFA अवॉर्ड्स 2025: कार्तिक आर्यन ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, देखिए विजेताओं की पूरी सूची
क्या है खबर?
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी (IIFA) का आयोजन इस साल रविवार (9 मार्च) को जयपुर में हुआ। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां इस समारोह का हिस्सा बनीं।
25वें IIFA अवॉर्ड्स में आमिर खान और किरण राव की फिल्म 'लापला लेडीज' का दबदबा देखने को मिला। इस फिल्म ने 10 पुरस्कार अपने नाम किए।
इसके अलावा कार्तिक आर्यन को 'भूल भुलैया 3' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
आइए विजेताओं की सूची पर एक नजर डालते हैं।
लापता लेडीज
'लापता लेडीज' ने जीते सबसे ज्यादा पुरस्कार
'लापता लेडीज' की झोली में 1-2 नहीं, बल्कि 10 पुरस्कार आए। किरण राव ने इस फिल्म के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार अपने नाम किया, वहीं नितांशी गोयल ने इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता।
रवि किशन को 'लापता लेडीज' के लिए सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ कहानी का अवॉर्ड भी इस फिल्म ने अपना नाम किया है।
सर्वश्रेष्ठ कहानी, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ संपादन और सर्वश्रेष्ठ गीत का खिताब भी 'लापता लेडीज' को मिला।
जानकारी
प्रतिभा रांता ने जीता सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (अभिनेत्री) का पुरस्कार
प्रतिभा रांता ने 'लापता लेडीज' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (अभिनेत्री) का पुरस्कार जीता है, वहीं लक्ष्य लालवानी ने फिल्म 'किल' के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (अभिनेता) का खिताब अपने नाम किया है।
पुरस्कार
'किल' के लिए राघव जुयाल ने जीता ये पुरस्कार
राघव जुयाल ने फिल्म 'किल' के लिए नकारात्मक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता, वहीं सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का खिताब जानकी बोदीवाला ने 'शैतान' के लिए अपने नाम किया।
उधर, कुणाल खेमू ने फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन डेब्यू का अवॉर्ड जीता।
इसके अलावा 'दुआ' के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार जुबिन नौटियाल को और सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार श्रेषा घोषाल को 'अमी जे तोमर 3.0) के लिए मिला।