'आई एम गेम' के लिए कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का पहला दिन? जानिए 'टॉक्सिक' का हाल
क्या है खबर?
मलयालम अभिनेता दुलकर सलमान की फिल्म 'आई एम गेम' 3 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन इसे दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल हुई और लोगों ने दुलकर के अभिनय को हमेशा कह तरह बेहतरीन और दमदार बताया। दूसरी ओर, यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने पहले से सिनेमाघरों में कब्जा जमा रखा है। आइए जानते हैं कि इन दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कैसा रहा है।
कमाई
धीमी शुरुआत के साथ 'आई एम गेम' ने खोला खाता
सैकनिल्क के मुताबिक, 'आई एम गेम' ने पहले दिन 5.05 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की है।
इसमें सबसे बड़ा योगदान मूल भाषा मलयालम का है, जिसमें फिल्म ने 4.30 करोड़ रुपये कमाए। तेलुगु भाषा में इसने 65 लाख और हिंदी भाषा में सिर्फ 10 लाख रुपये कमाए।
विदेशों में फिल्म ने कुल 5 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे इसका कुल वैश्विक कलेक्शन 10.90 करोड़ हो गया है।
उम्मीद है कि वीकेंड पर कमाई में उछाल देखी जाएगी।
प्रदर्शन
'टॉक्सिक' की कमाई में गिरावट का दौर जारी
'टॉक्सिक' ने रिलीज के 9वें दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि 8वें दिन कमाई 5.45 करोड़ रुपये थी।
इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन अब तक 239.30 करोड़ रुपये हुआ है, जबकि विश्व स्तर पर इसने 328.45 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं।
देखा जाए तो फिल्म के आंकड़ों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। इसके बावजूद यह 'आई एम गेम' के सामने मजबूती के साथ टिकी रही।
अब देखना होगा कि वीकेंड पर यह क्या कमाल दिखाती है।