Loading...
दुलकर सलमान की फिल्म 'आई एम गेम' के शुरुआती शो रद्द, पहले ही दिन हुआ खेला
दुलकर सलमान की फिल्म को झटका

दुलकर सलमान की फिल्म 'आई एम गेम' के शुरुआती शो रद्द, पहले ही दिन हुआ खेला

Sep 03, 2026
09:50 am

क्या है खबर?

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार दुलकर सलमान की फिल्म 'आई एम गेम' का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे। इस बीच, चौंकाने वाली खबर है कि तकनीकी कारणों के चलते फिल्म के शो रद्द कर दिए गए हैं, जिससे दर्शकों को बड़ा झटका लगा है। 123 तेलुगु के मुताबिक, इस पैन-इंडिया फिल्म के तेलुगु शो रद्द किए गए हैं, जो सुबह के लिए निर्धारित थे। इसके पीछे का कारण फिल्म का अभी तक सिनेमाघर में नहीं पहुंचना बताया गया है।

झटका

मलयालम शो पर भी घिरे संकट के बादल

रिपोर्ट के अनुसार, दुलकर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म के तेलुगु संस्करण को हैदराबाद, बेंगलुरु और अन्य महानगरों में रद्द किया गया है, क्योंकि फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में नहीं पहुंची।

इसी तरह की समस्या अन्य संस्करणों को भी प्रभावित कर सकती है, जिनमें मूल मलयालम संस्करण भी शामिल है।

उधर, निर्माताओं ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है। उनका कहना है कि तकनीकी टीम जल्द ही शो समय पर शुरू करने की कोशिश कर रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

फिल्म

तकनीकी खराबी की वजह से कंटेंट में हुई देरी

खबरों के मुताबिक, तकनीकी तालमेल में समस्या आने की वजह से सिर्फ फिल्म के शुरुआती शो पर असर पड़ा है। दोपहर और शाम के शो तय योजना के अनुसार सिनेमाघरों में चलेंगे।

नाहास हिदायत द्वारा निर्देशित 'आई एम गेम' एक हाई-एनर्जी एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्माण अभिनेता ने अपने प्रोडक्शन वेफेरर फिल्म्स के तहत किया है।

इसकी कहानी क्रिकेट सट्टेबाजी, जुआ और कॉर्पोरेट क्राइम के इर्द-गिर्द घूमती है। संयुक्ता विश्वनाथन, एंटनी वर्गीस, मैस्किन और कायाडू लोहार समेत कलाकार भी हैं।

ADVERTISEMENT