Loading...
'टॉक्सिक' के अंग्रेजी संस्करण को रिलीज करेंगे यश, 18 मिनट छोटी होकर आएगी फिल्म
'टॉक्सिक' का अंग्रेजी संस्करण हो रहा रिलीज

'टॉक्सिक' के अंग्रेजी संस्करण को रिलीज करेंगे यश, 18 मिनट छोटी होकर आएगी फिल्म

Sep 03, 2026
03:00 pm

क्या है खबर?

यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह भारतीय सिनेमा की वो दुर्लभ फिल्म है, जिसे मूल भाषा कन्नड़ के साथ-साथ अंग्रेजी में भी फिल्माया गया था। 26 अगस्त को इस गैंगस्टर एक्शन-ड्रामा के सभी भारतीय संस्करण को रिलीज किया गया था और अब निर्माता इसके अंग्रेजी संस्करण को रिलीज करने जा रहे हैं। निर्माता KVN प्रोडक्शन ने 'टॉक्सिक' के अंग्रेजी संस्करण की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है।

तारीख

जन्माष्टमी पर रिलीज होगा 'टॉक्सिक' का अंग्रेजी संस्करण

निर्माताओं की पोस्ट के मुताबिक, 'टॉक्सिक' का अंग्रेजी संस्करण 4 सितंबर, 2026 को जन्माष्टमी के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की अवधि 176.52 मिनट, यानी 2 घंटे, 56 मिनट और 52 सेकंड की है, जो फिल्म के बाकी संस्करणों के मुकाबले (194.12 मिनट) 18 मिनट छोटी है।

गीतू मोहनदार द्वारा निर्देशित, 'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम किरदारों में शामिल हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT