
हुमा कुरैशी की 'महारानी 3' का टीजर आया सामने, उम्दा अदाकारी ने फिर जीता दिल
क्या है खबर?
साल 2021 में आई वेब सीरीज 'महारानी' को काफी पसंद किया गया था। इसमें हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। सीरीज में उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हुई।
'महारानी' की अपार सफलता के बाद 2022 में इसका दूसरा भाग आया है।
अब 'महारानी' का तीसरा सीजन दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रहा है।
इस बीच 'महारानी 3' का दमदार टीजर सामने आ चुका है। उनकी उम्दा अदाकारी ने फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
महारानी
सोनी लिव पर दस्तक देगी 'महारानी 3'
'महारानी'बहुत जल्द OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर दस्तक देने वाली है। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।
निर्माताओं ने टीजर साझा करते हुए लिखा, 'परीक्षा की तैयारी है जारी। फिर आ रही है महारानी।'
इसमें सोहम शाह, अमित सियाल, कानि कुश्रुति, अनुजा साठे और इनामुलहाक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
सुभाष कपूर द्वारा निर्मित 'महारानी' में हुमा को रानी भारती के किरदार में दिखाई दीं, जो एक गांव की महिला से बिहार की मुख्यमंत्री बनती है।
ट्विटर पोस्ट
'महारानी 3' का टीजर आया सामने
Pareeksha ki tayyari hai jaari
— Sony LIV (@SonyLIV) January 16, 2024
Phir aa rahi hai #Maharani!
Teaser out now! #MaharaniS3 streaming soon on @SonyLIV #MaharaniOnSonyLIV pic.twitter.com/JyFpgbaT72