क्या 'द सीक्रेट लाइव्स ऑफ मॉरमन वाइव्स' का सीजन 6 आएगा?
हुलु के मशहूर रियलिटी शो 'द सीक्रेट लाइव्स ऑफ मॉर्मन वाइव्स' को 2 और सीजन के लिए हरी झंडी मिल गई है। इससे दर्शकों को खूब सारा ड्रामा और असल जिंदगी की कहानियां देखने को मिलेंगी।
इसके छठे सीजन की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और सातवें सीजन के साथ मिलकर कुल 20 नए एपिसोड दर्शकों को देखने को मिलेंगे।
पांचवें सीजन में टेलर के मुश्किल भरे साल को दिखाया
इस शो का पांचवां सीजन 10 सितंबर को स्ट्रीम हुआ था। इसमें मुख्य रूप से टेलर फ्रैंकी पॉल के मुश्किल भरे साल को दिखाया गया, जिसमें उनकी 'बैचलोरेट' जर्नी रद्द होना, डग मेसन के साथ सगाई टूटना और पूर्व पार्टनर डकोटा मॉर्टेंसन के साथ कानूनी पचड़े शामिल थे।
वहीं, व्हिटनी लेविट ने अपने ब्रॉडवे के सपनों को पूरा करने के लिए 5 सीजन के बाद शो छोड़ दिया था।
टेलर ने शूटिंग की पुष्टि की, पॉल की वापसी
टेलर और लैला टेलर छठे सीजन में फिर से नजर आने वाली हैं। लैला ने हुलु के पॉडकास्ट 'गेट रियल' पर बताया कि छठे सीज़न की शूटिंग शुरू हो गई है।
इसके कुछ सीन यूटा और मिलान में भी फिल्माए गए हैं। हालांकि, हुलु ने अभी तक इसके रिलीज होने की तारीख का ऐलान नहीं किया है, इसलिए दर्शकों को इसका इंतजार करना होगा।