'धुरंधर 2' को 'सरकारी प्रोपेगेंडा' बताने वाली अनीत पड्डा की बहन रीत ने छोड़ा सोशल मीडिया
क्या है खबर?
'धुरंधर 2' पर की गई टिप्पणी अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा के लिए जी का जंजाल बन गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को 'सरकारी प्रोपेगेंडा' बताने और विवादित टिप्पणी करने के बाद रीत को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लोगों के तीखे हमलों और 'देशद्रोही' के टैग से तंग आकर उन्होंने पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट किया और अब अकाउंट डिलीट कर दिया है। इसके साथ ही रीत ने अपना लिंक्डइन अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।
कदम
प्रोपेगेंडा कहने के बाद इंस्टाग्राम प्राइवेट और फिर डिलीट
रीत पड्डा ने 'धुरंधर 2' की तुलना 'द केरल स्टोरी' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी फिल्मों से करते हुए इन्हें 'प्रोपेगेंडा' बताया था। जैसे ही उनकी ये टिप्पणी वायरल हुई, लोगों ने उन पर 'देशद्रोही' और 'भारत विरोधी' होने के आरोप लगाए गए। शुरुआत में रीत ने बढ़ते विवाद को देखते हुए अपना इंस्टाग्राम अकाउंट 'प्राइवेट' कर लिया था, लेकिन ट्रोलिंग और विरोध कम न होने पर उन्होंने आखिरकार अपना इंस्टाग्राम और लिंक्डइन अकाउंट पूरी तरह डिलीट कर दिया है।
फैसला
डिलीट किया इंस्टाग्राम और लिंक्डइन अकाउंट
विवाद की शुरुआत तब हुई, जब रीत के पुराने कमेंट्स के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, जिनमें उन्होंने 'धुरंधर', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्मों को सीधे तौर पर निशाना बनाया था। इन टिप्पणियों के सार्वजनिक होते ही इंटरनेट पर उनके खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। रीत ने अपने कमेंट्स में दावा किया था कि इस तरह की फिल्में केवल एक 'सरकार समर्थित पक्ष' को बढ़ावा देने के लिए बनाई जाती हैं।
दूरी
सोशल मीडिया से पूरी तरह गायब हुईं रीत पड्डा
अब रीत की प्रोफाइल को सर्च करने पर इंस्टाग्राम पर 'सॉरी, यह पेज उपलब्ध नहीं है' का मैसेज दिखाई दे रहा है। साथ ही वहां लिखा आता है 'आप जिस लिंक पर आए हैं, उस पेज को हटा दिया गया है'। ये स्पष्ट संकेत है कि रीत की प्रोफाइल अब सोशल मीडिया पर एक्सेस करने के लिए उपलब्ध नहीं है। विवाद बढ़ता देख रीत ने न केवल इंस्टाग्राम से दूरी बनाई, बल्कि अपना लिंक्डइन अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।
रिपोर्ट
यूरोप में रहने वाली रीत पड्डा पाकिस्तानी युवक को कर रहीं डेट?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रीत पड्डा वर्तमान में यूरोप में रहती हैं। चर्चा है कि वह फाजिल अहमद नाम के एक पाकिस्तानी युवक को डेट कर रही हैं। हालांकि, फाजिल की राष्ट्रीयता को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस पूरे विवाद या रीत के बयानों पर उनकी तरफ से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। फिलहाल दोनों बहनों ने इस मामले पर पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है।