'धुरंधर 2' को 'सरकारी प्रोपेगेंडा' बताना पड़ा भारी, अनीत पड्डा की बहन ने उठाया ये कदम
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को 'सरकारी प्रोपेगेंडा' बताने और प्रियंका चोपड़ा की आलोचना करने के बाद रीत पड्डा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग और लोगों के गुस्से का सामना करने के बाद रीत ने अब डर के मारे अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। भारी विरोध और 'सस्ता पब्लिसिटी स्टंट' के आरोपों के बीच उन्होंने खुद को सोशल मीडिया की इस 'जुबानी जंग' से फिलहाल दूर कर लिया है।
कदम
डर के मारे रीत ने लॉक की अपनी प्रोफाइल
फिल्म 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। अपने एक विवादित पोस्ट में उन्होंने 'धुरंधर 2', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्मों को 'प्रोपेगेंडा' करार दिया, जिसके बाद इंटरनेट पर बवाल मच गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रीत को ट्रोलर्स से बचने के लिए अपनी प्रोफाइल ही लॉक करनी पड़ी। अब उनके इस कदम के बाद भी लोग जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।
ट्रोलिंग
धुरंधर के फैंस से पंगा पड़ा भारी
इस पर एक यूजर का ट्वीट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उसने लिखा, 'ये हैं अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा, जो 'धुरंधर' का मजाक उड़ा रही थीं और इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रही थीं। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अब इन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। 'धुरंधर' के फैंस से पंगा मत लेना।' एक ने कहा कि न केवल रीत, बल्कि उनके कथित पाकिस्तानी बॉयफ्रेंड ने भी अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए यूजर का पोस्ट
Meet Aneet Padda Sister Reet Padda who mocks Dhurandhar and Called it as propaganda movie 🧐
— Miss Mansi (@imansiofficial) March 27, 2026
People on social media Troll and now she made her account private 🧐
Don't mess with Dhurandhar Fans #AneetPadda #ReetPadda #Dhurandhar2TheRevenge #Dhurandhar2 pic.twitter.com/oxs7FjDzkC
ट्विटर पोस्ट
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुईं अनीत पड्डा की बहन
Reet Padda and her pakistani boyfriend fazil ahmed both made their insta account private after backlash https://t.co/mS9ISONORK pic.twitter.com/JLgxImbgs7
— Sahil Kumar (@sahil_kr_) March 27, 2026
सवाल
अनीत की चुप्पी पर भी उठे सवाल
विवादों के केंद्र में फंसी रीत के स्क्रीनशॉट्स अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वायरल स्क्रीनशॉट्स में उन्होंने विस्तार से बताया है कि वो 'धुरंधर 2', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्मों को 'प्रोपेगेंडा' क्यों मानती हैं। इतना ही नहीं, रीत ने प्रियंका चोपड़ा को भी आड़े हाथों लिया और ऑस्कर के दौरान 'इजरायल-गाजा युद्ध' पर उनकी खामोशी की कड़ी आलोचना की। कुछ को इस पर अनीत की चुप्पी भी खल रही है।
नाराजगी
"नोटबंदी को सही ठहराना प्रोपेगेंडा है- रीत
रीत ने लिखा था, 'धुरंधर ने सरकार के समर्थन में कहानी बनाई है, जिसमें उन्होंने अपनी चीजों को सही ठहराने के लिए राजनीतिक भाषणों का इस्तेमाल किया है। उदाहरण के तौर पर 'नोटबंदी' को भी उचित ठहराया गया। क्या इसे प्रोपेगेंडा कहेंगे? हां। क्या कोई इसे नकारेगा? शायद नहीं, लेकिन हर किसी के लिए प्रोपेगेंडा का मतलब अलग हो सकता है।' उन्होंने अनुपम खेर की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' और अदा शर्मा की 'द केरल स्टोरी' को भी प्रोपेगेंडा बताया।
दो टूक
बहन अनीत ने भी ऐसी फिल्म की तो उनके खिलाफ भी बोलूंगी
रीत ने लिखा, 'इन फिल्मों में मनगढ़ंत आंकड़े पेश किए गए हैं। बताया गया कि 32,000 महिलाओं ने इस्लाम धर्म अपनाया, जबकि असल में संख्या 100 के आसपास होगी। प्रोपेगेंडा ऐसे ही काम करता है। सच का कुछ अंश लेकर बेतुके नंबर जोड़ देना और एक समुदाय के खिलाफ कहानी बनाना।' उन्होंने ये भी कहा कि अगर उनकी बहन अनीत भविष्य में ऐसा कोई प्रोजेक्ट चुनती हैं तो वो उनके खिलाफ भी आवाज उठाएंगी।
जानकारी
अनीत पड्डा की आने वाली फिल्म
उधर अनीत पड्डा की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही मैडॉक फिल्म्स की 'शक्ति शालिनी' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ये फिल्म इस साल क्रिसमस (24 दिसंबर, 2026) के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।