OpenAI ने पर्सनल फाइनेंस के लिए लॉन्च किया नया टूल, जानिए क्या मिलेगी सुविधा
क्या है खबर?
OpenAI ने ChatGPT प्रो यूजर्स के लिए पर्सनल फाइनेंस संबंधी नए टूल का प्रीव्यू लॉन्च किया है, जिससे वे अपने अकाउंट कनेक्ट कर सकते हैं और खर्च विश्लेषण से लेकर भविष्य की वित्तीय योजना के प्रश्न पूछ सकते हैं। अकाउंट कनेक्शन को प्रबंधित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी ने वित्तीय कनेक्शन सेवा प्लेड के साथ साझेदारी की है। यूजर सचवेब, फिडिलिटी, चेज, रॉबिनहुड, अमेरिकन एक्सप्रेस और कैपिटल वन सहित 12,000 से अधिक वित्तीय संस्थानों से जुड़ सकते हैं।
उपयोग
ऐसे कर सकेंगे उपयोग
OpenAI यूजर साइडबार में 'फाइनेंस' विकल्प में 'गैट स्टार्टेड' का चयन करके या ChatGPT वार्तालाप में '@Finances, कनेक्ट माय अकाउंट' टाइप करके इस टूल का उपयोग कर सकते हैं। ऐसा करने पर चैटबॉट उन्हें प्लेड के माध्यम से अकाउंट्स को लिंक करने के बारे में मार्गदर्शन करेगा। कंपनी ने कहा कि वह इंट्यूट को भी सपोर्ट करने की योजना बना रही है, जिससे शेयर बिक्री के टैक्सों पर प्रभाव या क्रेडिट कार्ड स्वीकृति की संभावनाओं जैसे विश्लेषण संभव हो सकेंगे।
डिस्कनेक्ट
ऐसे हटा सकते हैं अकाउंट्स से कनेक्शन
नए फाइनेंस टूल के जुड़ने के साथ यूजर्स ऐसे सवालों के विस्तृत जवाब पा सकते हैं जैसे आप पूछ सकते हैं, "मुझे लगता है कि मैं हाल ही में ज्यादा खर्च कर रहा हूं। क्या कुछ बदला है?" यूसर्ज चाहें तो सेटिंग्स के अंदर ऐप्स में फाइनेंस विकल्प पर क्लिक करके कुछ अकाउंट्स से कनेक्शन हटा सकते हैं। एक बार सर्विस डिस्कनेक्ट करने के बाद सिंक किया गया डाटा 30 दिनों में ChatGPT से हटा दिया जाएगा।