NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या ऋतिक रोशन-सबा आजाद 100 करोड़ रुपये के घर में होंगे शिफ्ट?
    मनोरंजन

    क्या ऋतिक रोशन-सबा आजाद 100 करोड़ रुपये के घर में होंगे शिफ्ट?

    क्या ऋतिक रोशन-सबा आजाद 100 करोड़ रुपये के घर में होंगे शिफ्ट?
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 19, 2022, 08:43 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या ऋतिक रोशन-सबा आजाद 100 करोड़ रुपये के घर में होंगे शिफ्ट?
    क्या ऋतिक रोशन-सबा आजाद नए घर में होंगे शिफ्ट?

    बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सबा आजाद इस साल अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। ऐसी भी चर्चा है कि दोनों शादी रचा सकते हैं। अब सुनने में आ रहा है कि कपल ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों मुंबई स्थित एक शानदार घर में शिफ्ट होने वाले हैं। उनका यह आशियाना मुंबई के वर्सोवा में स्थित है, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    मन्नत नामक इमारत के अपार्टमेंट में साथ रहेगा कपल

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक और सबा ने साथ-साथ रहने का मन बना लिया है। इसको लेकर एक सूत्र ने कहा, "वे दोनों मुंबई में मन्नत नामक एक इमारत के अपार्टमेंट में साथ रहेंगे। इमारत की ऊपरी दो मंजिलों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। कपल बहुत जल्द यहां शिफ्ट हो जाएगा।" हालांकि, इस संबंध में ऋतिक और सबा की तरह से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

    तीन मंजिलों में फैले हैं ऋतिक के दो अपार्टमेंट्स

    तीन मंजिलों में फैले दो अपार्टमेंट्स ऋतिक ने लिए हैं और इसके लिए उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए। उनका यह आशियाना जुहू-वर्सोवा लिंक रोड के पास स्थित है, जहां से अरब सागर का खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है। ये अपार्टमेंट्स 38,000 वर्ग फुट में फैले हुए हैं। 15वीं और 16वीं मंजिल पर बने डुप्लेक्स के लिए अभिनेता ने 67.50 करोड़ रुपये चुकाए। वहीं एक अन्य अपार्टमेंट के लिए उन्होंने लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च किए।

    जानिए कौन हैं सबा आजाद

    सबा एक अभिनेत्री और म्यूजिशियन हैं। वह फिल्म 'मुझसे फ्रैंडशिप करोगे' में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2008 में फिल्म 'दिल कबड्डी' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने कई वेब सीरीज में भी अपना जौहर दिखाया है। ऋतिक और सबा के रिलेशनशिप की खबरों को हवा तब मिली, जब उन दोनों को मुंबई में एक जैपनीज रेस्टोरेंट के सामने स्पॉट किया गया। हाल में दोनों अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी के रिसेप्शन में साथ दिखे थे।

    सुजैन से टूट चुका है ऋतिक का रिश्ता

    20 दिसंबर, 2000 को ऋतिक और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के छह साल बाद 2006 में ऋहान और 2008 में ऋदान का जन्म हुआ। 13 दिसंबर, 2013 को ऋतिक और सुजैन ने अपना 13 साल का रिश्ता खत्म कर दिया था। 2014 में सुजैन और ऋतिक का तलाक हो गया था। हालांकि, तलाक के बावजूद दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार है। उन्हें कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    जहां ऋतिक सबा के साथ अफेयर को लेकर लोगों की जुबां पर हैं, वहीं सुजैन का नाम भी टीवी अभिनेता अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी के साथ जुड़ चुका है। सुजैन ने फिलहाल इस रिश्ते पर अपनी मुहर नहीं लगाई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन
    सबा आजाद

    ताज़ा खबरें

    ब्राजील: पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों ने अहम सरकारी इमारतों पर बोला धावा ब्राजील
    विराट कोहली वनडे सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    जन्मदिन विशेष: फरहान अख्तर की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिन्हें OTT पर देख सकते हैं आप फरहान अख़्तर
    ऑटो एक्सपो में इस बार हिस्सा नहीं लेंगी ये बड़ी कंपनियां, जानें किनका होगा जलवा MG मोटर्स

    बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कब दिखाएंगे बेटी की पहली तस्वीर? लिया यह फैसला रणबीर कपूर
    प्रियंका चोपड़ा ने रखी 'छेल्लो शो' की स्क्रीनिंग, प्रोड्यूसर डेविड डबिन्सकी ने दिखाई झलक प्रियंका चोपड़ा
    विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू की 'हसीन दिलरुबा' का बनेगा सीक्वल, अभिनेता ने की पुष्टि विक्रांत मैसी
    करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा? करण जौहर

    ऋतिक रोशन

    ऋतिक का खुलासा, फिल्म 'वॉर' के बाद डिप्रेशन में चले गए थे अभिनेता बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' चर्चा में, जानिए फिल्म की खास बातें दीपिका पादुकोण
    ऋतिक रोशन ने 'विक्रम वेधा' के फ्लॉप होने से क्या लिया सबक, पहली बार आया बयान सैफ अली खान
    ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ 'द ट्रांसपोर्टर' के हिंदी रीमेक में आएंगे नजर टाइगर श्रॉफ

    सबा आजाद

    ऋतिक रोशन ने किया सबा आजाद के साथ शिफ्ट होने की खबरों का खंडन ऋतिक रोशन
    गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ घर बसाने को तैयार हैं ऋतिक- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    फिर सबा आजाद का हाथ थामे दिखे ऋतिक रोशन, कैमरे देख छिपाया मुंह सेलिब्रिटी गॉसिप

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023