NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन और उनके बच्चों ने नए घर में किया प्रवेश
    अगली खबर
    ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन और उनके बच्चों ने नए घर में किया प्रवेश
    सुजैन और उनके बच्चे

    ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन और उनके बच्चों ने नए घर में किया प्रवेश

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Dec 11, 2021
    11:21 am

    क्या है खबर?

    भले ही ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान एक-दूसरे से अलग हो गए हैं, इसके बावजूद समय-समय पर दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है।

    दोनों एक अच्छे पैरेंट्स की तरह अपने बच्चे की परवरिश कर रहे हैं। दोनों को ऋहान और ऋदान नामक दो बच्चे हैं।

    अब चर्चा चल रही है कि सुजैन अपने दोनों बच्चों के साथ एक नए आलीशान घर में प्रवेश कर चुकी हैं।

    रिपोर्ट

    सुजैन का नया घर ऋतिक के बंगले के करीब है स्थित

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सुजैन ने अपने बच्चों ऋहान और ऋदान के साथ नए घर में एंट्री की है। खबरों की मानें तो सुजैन अपने साजो-समान के साथ नए घर में जा चुकी हैं।

    दिलचस्प बात यह है कि सुजैन का यह नया घर उनके पूर्व पति और बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक के बंगले से कुछ दूर पर ही स्थित है।

    ऋतिक के इस आलीशान बंगले से समुद्र का शानदार दृश्य दिखाई देता है।

    बयान

    सुजैन के नए घर पर अक्सर आते हैं ऋतिक- सूत्र

    सुजैन ने यह घर किराए पर नहीं लिया है, बल्कि इसे खरीदा है। सुनने में आ रहा है कि इस घर में चार कमरे हैं।

    एक सूत्र ने कहा, "हां, सुजैन मैडम और उनके बच्चे अभी यहां रहते हैं। ऋतिक यहां अक्सर आते हैं, कभी-कभी तो दिन में दो बार भी पहुंच जाते हैं और परिवार के साथ समय बिताते हैं।"

    ऋतिक और सुजैन का हमेशा बच्चों के प्रति कमिटमेंट दिखता है और वे को-पैरेंट्स की भूमिका निभा रहे हैं।

    अलगाव

    2013 में टूट गया था ऋतिक और सुजैन का रिश्ता

    20 दिसंबर, 2000 को ऋतिक और सुजैन शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के छह साल बाद 2006 में ऋहान और 2008 में ऋदान का जन्म हुआ।

    13 दिसंबर, 2013 को ऋतिक और सुजैन ने अपना 13 साल का रिश्ता खत्म कर दिया था। 2014 में सुजैन और ऋतिक का तलाक हो गया था।

    हालांकि, तलाक के बावजूद दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार है। उन्हें कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है।

    अफेयर

    अर्सलान गोनी के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं सुजैन

    कुछ महीने पहले खबर आई थी कि सुजैन टीवी अभिनेता अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों को कई मौके पर एक साथ समय बिताते हुए भी देखा गया था।

    सुजैन और अर्सलान के अफेयर की अफवाहों को बल तब मिला, जब अक्टूबर में अर्सलान सुजैन की जन्मदिन की पार्टी में गोवा में मौजूद थे।

    हालांकि, एक हालिया इंटरव्यू में अर्सलान ने सुजैन को केवल अपना अच्छा दोस्त बताया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    सुजैन खान

    ताज़ा खबरें

    कैसे पकड़ी गई शादी कर भागने वाली 'लुटेरी दुल्हन'? 7 महीने में 25 दूल्हों को ठगा मध्य प्रदेश
    'हेरा फेरी 3' विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन बोले- एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल  परेश रावल
    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार

    मुंबई

    तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर, हवाई ईंधन से एक तिहाई महंगे बिक रहे पेट्रोल-डीजल दिल्ली
    विक्की कौशल ने कैटरीना से रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्द सगाई कर लूंगा मनोरंजन
    मुंबई: महामारी की शुरुआत के बाद आज पहली बार कोरोना से कोई मौत नहीं दिल्ली
    अभिनेत्री पूजा बेदी और उनके मंगेतर हुए कोरोना वायरस से संक्रमित मनोरंजन

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    द्वीप पर बिकिनी शूट के लिए पहुंची मॉडल पर जंगली सुअरों ने किया हमला, देखें वीडियो वेनेजुएला
    बिना शादी प्रेग्नेंट हो गईं अर्जुन की गर्लफ्रेंड, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    लगातार तीसरे साल भारत के सबसे बड़े 'ब्रांड' बने कोहली, रोहित से 10 गुना ज्यादा वैल्यू विराट कोहली
    तमन्ना भाटिया के ये वेस्टर्न वियर स्टाइल आपके लिए हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन लाइफस्टाइल

    बॉलीवुड समाचार

    पिता की इस आदत से दुखी थे जावेद जाफरी, जानिए उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें टीवी जगत की खबरें
    सलमान के नाम था 'अतरंगी रे' टाइटल, इस शर्त पर आनंद एल राय को दिया अक्षय कुमार
    इमरान का 'लुट गए' यूट्यूब पर साल का सबसे अधिक देखा जाने वाला म्यूजिक वीडियो बना यूट्यूब
    रणबीर-दीपिका के इस हिट गाने में बैकग्राउंड डांसर थे आयुष शर्मा सलमान खान

    सुजैन खान

    अर्सलान गोनी ने ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन से अफेयर की खबरों को नकारा सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025