'ओ रोमियो' के दीवाने हुए ऋतिक रोशन, फैंस से कर डाली ये गुजारिश
क्या है खबर?
शाहिद कपूर की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाकर बैठी है। 13 फरवरी को रिलीज फिल्म ने एक हफ्ता पूरा कर लिया है, लेकिन कमाई के मामले में लगातार पिछड़ती दिख रही है। इस बीच, ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने खासतौर पर इसमें दिखाए गए एक एक्शन सीक्वेंस की तारीफ की और फैंस से फिल्म देखने की गुजारिश की है।
पोस्ट
ऋतिक रोशन को पसंद आई 'ओ रोमियो', कह डाली ये बात
ऋतिक ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ''ओ रोमियो' की अनोखी खासियतें आखिरकार आपको आकर्षित कर ही लेती हैं। मुझे बहुत मजा आया। शाहिद कपूर, आप इस जॉनर में सबसे बेहतरीन हैं। आप वाकई बहुत अच्छे हैं।' उन्होंने फैंस से फिल्म देखने की अपील करते हुए आगे लिखा, 'इसे सिनेमाघरों में देखने जाइए दोस्तों। और हां, वो गोल-गोल दौड़ने वाला एक्शन तो कमाल का था।' उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
The quirkiness of #ORomeo eventually wins you over. I had fun. @shahidkapoor you do this genre BEST. Too good you are. Go watch it in the theatres guys. Also that running in circles action was brilliant.
— Hrithik Roshan (@iHrithik) February 20, 2026
फिल्म
'ओ रोमियो' की कास्ट और कमाई
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'ओ रोमियो' में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी हैं। उनके अलावा, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, वहीदा जलाल, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया अहम किरदारों में हैं। ई-टाइॅम्स के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन पूरे कर लिए हैं और दुनियाभर में इसका कारोबार 72.25 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 7वें दिन सिर्फ 3.15 करोड़ कमाए हैं, जिसके बाद कुल कमाई 47.15 करोड़ हो गई है।