ऋतिक रोशन को किस बात का गम? लिखा- हर बार अच्छा किरदार, अफसोस होता है
क्या है खबर?
ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरों और अन्य अपडेट्स के जरिए फैंस का ध्यान खींचते हैं। इस बार उनकी पोस्ट ने फैंस को थोड़ा परेशान कर दिया है और वह अभिनेता को प्रोत्साहित कर रहे हैं। दरअसल, ऋतिक ने पेरिस से अपनी एक मनमोहक सेल्फी को फैंस के साथ साझा किया है। उनके पीछे चमचमाता हुआ एफिल टावर भी नजर आ रहा है। तस्वीर के साथ उन्होंने एक पोस्ट लिखा और अपना मनपसंद किरदार निभाने की ख्वाहिश जताई।
उम्मीद
ऋतिक को निभाने हैं इस तरह के किरदार्
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक बातचीत की झलक साझा की और अपने पुराने किरदार को याद किया। उन्होंने लिखा, 'मुझसे अभी पूछा गया कि मैं किस तरह का रोल करना चाहता हूं। और जब मुझे खुद अपना रोल याद आया तो मैं खुद हैरान रह गया। 'लक बाय चांस' फिल्म का ज़फ्फर याद है? वही रोल मुझे चाहिए। मैं वैसा रोल तुरंत कर लूंगा। लेकिन निर्देशक मुझे सिर्फ अच्छे आदमी के रोल में देखना चाहते हैं। अफसोस की बात है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Hrithik shares a selfie and a short note on the projects he finds exciting on instagram. #HrithikRoshan pic.twitter.com/Vu6B2BXMRl
— HrithikRules.com (@HrithikRules) June 4, 2026
किरदार
'लक बाय चांस' में ऋतिक ने किया था कैमियो
साल 2009 में रिलीज फिल्म 'लक बाय चांस' जोया अख्तर द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म है। इसमें ऋतिक ने एक विस्तारित कैमियो किया था, जबकि फरहान अख्तर और कोंकणा सेन शर्मा मुख्य किरदार में हैं। वहीं जूही चावला, ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया, संजय कपूर, ईशा शरवानी और शीबा चड्ढा सहायक किरदारों में हैं। ऋतिक को आखिरी बार फिल्म 'वॉर 2' (2025) में देखा गया था। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इसमें जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी नजर आए थे।