NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कृति सैनन: राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर खुशी से गदगद हुईं अभिनेत्री, आलिया को भी किया फोन
    अगली खबर
    कृति सैनन: राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर खुशी से गदगद हुईं अभिनेत्री, आलिया को भी किया फोन
    कृति सैनन ने जीता राष्ट्रीय पुरस्कार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kritisanon)

    कृति सैनन: राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर खुशी से गदगद हुईं अभिनेत्री, आलिया को भी किया फोन

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 26, 2023
    12:02 pm

    क्या है खबर?

    गुरुवार को 69वें राष्ट्रीय पुरस्कारों का ऐलान हुआ था। इस बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार कृति सैनन और आलिया भट्ट ने संयुक्त रूप से जीता है।

    कृति को उनकी फिल्म 'मिमी' और आलिया को उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए विजेता चुना गया।

    एक इंटरव्यू में कृति ने यह खबर मिलने के बाद अपनी प्रतिक्रिया के बारे में बताया। खबर मिलने के बाद उन्होंने आलिया को फोन किया था। वह पंकज त्रिपाठी के लिए भी काफी खुश हैं।

    पहली प्रतिक्रिया 

    माता-पिता से गले लगने के लिए दौड़ीं कृति

    न्यूज 18 के अनुसार, गुरुवार शाम को कृति अपने ही घर पर एक मीटिंग में थीं। तभी उनका फोन बार-बार बजने लगा। जब फोन उठाया तो उन्हें यह बेहतरीन समाचार मिला।

    कृति मीटिंग रोककर खुशी के मारे अपने माता-पिता से गले लगने के लिए दौड़ गईं। उनके मुताबिक, सभी लोग भावुक हो गए। यह बहुत बड़ी बात थी।

    कृति ने कहा, "हमने पिज्जा ऑर्डर किया। मकसद इतना था कि इस पल को अपने सबसे जरूरी लोगों के साथ मनाया जाए।"

    आलिया पर बयान

    आलिया के साथ पुरस्कार जीतना गर्व की बात 

    कृति ने आलिया के बारे में कहा कि वह उन्हें बहुत पसंद करती हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनका प्रदर्शन बेहतरीन था।

    उन्होंने कहा, "हम दोनों ने अपनी-अपनी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को उनके साथ साझा करना गर्व की बात है। मैंने उनको फोन किया था और हम दोनों ही बहुत उत्साहित थे।"

    विजेताओं की घोषणा के बाद कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी आलिया के साथ पुरस्कार जीतने पर खुशी जताई थी।

    पंकज त्रिपाठी 

    पंकज त्रिपाठी की जीत पर दोगुनी हुई खुशी

    'मिमी' के लिए पंकज त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का विजेता चुना गया है।

    कृति ने कहा, "मेरा उत्साह दोगुना हो गया, जब मुझे पता चला कि पंकज जी को भी 'मिमी' के लिए पुरस्कार मिला है, मैंने उनको भी फोन किया और बात की। वह अपने गांव गए हुए हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। वह मेरे पसंदीदा सह-कलाकारों में से एक हैं। मैं बहुत खुश हूं कि उन्हें वो प्यार मिल रहा है, जिसके वह हकदार हैं।"

    राष्ट्रीय पुरस्कार 

    ये हैं इस बार के प्रमुख विजेता

    राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा के बाद से ही विजेताओं की चर्चा हो रही है।

    इस बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के लिए चुना गया है।

    आर माधवन की 'रॉकेट्री: द नांबी एफेक्ट' सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनी है। विक्की कौशल की 'सरदार उधम' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म चुना गया है।

    'द कश्मीर फाइल्स' के लिए पल्लवी जोशी ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कृति सैनन
    आलिया भट्ट
    पंकज त्रिपाठी
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    कृति सैनन

    टाइगर और कृति की 'हीरोपंती' को 9 साल पूरे, सब्बीर खान ने साझा की अनदेखी तस्वीरें  टाइगर श्रॉफ
    'आदिपुरुष' का गाना 'राम सिया राम', रेडियो से न्यूज चैनल तक एक साथ होगा रिलीज आदिपुरुष फिल्म
    वरुण धवन की 'भेड़िया' ने OTT पर दी दस्तक, इस प्लेटफॉर्म पर फ्री में देखें  वरुण धवन
    प्रभास की 'आदिपुरुष' का दूसरा गाना 'राम सिया राम' जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म आदिपुरुष फिल्म

    आलिया भट्ट

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी': सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    अनुराग कश्यप ने 2 बार देखी 'रॉकी और रानी...', करण जौहर की खूब की तारीफ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने तीसरे दिन की बंपर कमाई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    'बिग बॉस OTT 2': घर से बेघर हो सकती हैं पूजा भट्ट, जानिए वजह  सलमान खान

    पंकज त्रिपाठी

    बॉबी देओल से अभिषेक तक, इन अभिनेताओं के करियर में OTT ने लगाए पंख अभिषेक बच्चन
    मैं किस्मत वाला हूं कि OTT मेरे समय में प्रचलित हुआ- पंकज त्रिपाठी OTT प्लेटफॉर्म
    'चक दे इंडिया' से 'हरजीता' तक, हॉकी पर आधारित ये फिल्में पैदा करती हैं जुनून बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता पंकज त्रिपाठी को लोकप्रिय बनाती हैं ये चीजें सेलिब्रिटी गॉसिप

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

    'तुलसीदास जूनियर' को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, संजय दत्त बोले- मैं प्रोड्यूसर को कभी माफ नहीं करूंगा बॉलीवुड समाचार
    68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: इन फिल्मों और कलाकारों को किया गया सम्मानित फिल्म पुरस्कार
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: लोकप्रिय नामों के अलावा ये भी रहीं समारोह की खास बातें मधुर भंडारकर
    शर्मिला टैगोर किराए के लिए करती थीं फिल्में साइन, बताया वापसी के लिए क्यों चुनी 'गुलमोहर' शर्मिला टैगोर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025