शनाया कपूर कैसे बनीं 'SOTY: आफ्टर डार्क' की अभिनेत्री? निर्देशक ने नेपोटिज्म पर तोड़ी चुप्पी
क्या है खबर?
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' करण जोहर का नया प्रोजेक्ट है, जो 13 नवंबर को 'जियोहॉटस्टार' पर रिलीज होने वाला है। इसमें शनाया कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं और रीमा माया इसका निर्देशन कर रही हैं। रीमा ने NDTV से बात करते हुए बताया है कि उन्होंने शनाया को क्यों चुना और नेपोटिज्म की बहस पर रोक लगाई। उन्होंने शनाया के साथ वैसा ही बर्ताव किया, जैसा वे किसी भी अन्य अभिनेता के साथ करती हैं।
रीमा
शनाया के परिवार की वजह से कुछ नहीं बदला- रीमा
रीमा ने कहा, "मैं उनसे बिना किसी नेपोटिज्म के संदर्भ के मिली थी। मेरे लिए, वह बस किसी अन्य अभिनेता की तरह थीं, जो कोई किरदार निभाने की कोशिश कर रही थीं। वह जिस परिवार से आती थी, उसकी वजह से कुछ भी नहीं बदला।"
रीमा ने आगे इस बात पर जोर दिया कि शनाया के साथ-साथ उनके सभी कलाकार समान रूप से समर्पित थे और खुद को साबित करने के लिए उत्सुक थे।
बयान
सीरीज के बारे में क्या बोलीं रीमा?
माया ने इस सीरीज को 'युवा वयस्कों वाली मर्डर मिस्ट्री' बताया है, जिसे 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की बाकी दोनों फिल्मों से अलग रखा गया है।
रीमा ने कहा, "आज हम जिस दुनिया में रहते हैं, वह चमकदार, ग्लैमरस या बहुत ही मीठी-प्यारी नहीं है। हम किसी आदर्श दुनिया में नहीं रहते। हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां उजाला भी है और अंधेरा भी।"
इस सीरीज के जरिए वह दुनिया की यही तस्वीर पेश करना चाहती हैं।