NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हनी सिंह के गानों पर लगता है अश्लीलता का आरोप, बोले- कलाकार हैं, विद्वान नहीं
    अगली खबर
    हनी सिंह के गानों पर लगता है अश्लीलता का आरोप, बोले- कलाकार हैं, विद्वान नहीं
    हनी सिंह ने की अपने गानों पर बात

    हनी सिंह के गानों पर लगता है अश्लीलता का आरोप, बोले- कलाकार हैं, विद्वान नहीं

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 13, 2025
    04:49 pm

    क्या है खबर?

    हनी सिंह ने अपने पॉप गानों से न सिर्फ लोगों को थिरकने पर मजबूर किया, लेकिन विवादों से भी उनका नाम खूब जुड़ा।

    हनी के गानों पर अक्सर अश्लीलता का आरोप लगता है।

    पिछले दिनों अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने हनी के एक नए गाने 'मैनिएक' को अश्लील बताते हुए उनके खिलाफ हाई कोर्ट का रुख किया था।

    अब हाल ही में हनी ने अपने गानाें के बारे में खुलकर बात की।

    आइए जानें क्या कुछ बोले योयो।

    दो टूक

    मैं पहले 2 बार विद्वान बन चुका हूं- हनी

    इंडिया टुडे से हनी बोले, "सामाजिक रूप में जिम्मेदार गीत बनाना किसी कलाकार की जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि हम कलाकार हैं, विद्वान नहीं। मैंने साल 2008 में एक विद्वान की तरह काम किया था, जब मैंने शहीद भगत सिंह को समर्पित एक गाना बनाया । मेरा ये गाना सुपर फ्लॉप हुआ और मुझे 2 साल तक काम नहीं मिला। फिर 2023 में मैंने महिला सशक्तिकरण पर एक गाना 'यो यो हनी सिंह सोल' बनाया और ये गाना भी फ्लॉप रहा।"

    कबेब

    हनी ने क्यों बनाए अंग्रेजी बीट जैसे गाने?

    हनी ने आगे कहा, "जब हम कलाकारों को लगता है कि दर्शकों को संदेश देना उसकी जिम्मेदारी है तो हम असफल हो जाते हैं। लोग हमें स्वीकार नहीं करते, हमें सराहते नहीं और हमें सुनते नहीं। यही कारण है कि हम 'अंग्रेजी बीट' जैसे गाने बनाने लगते हैं।"

    हनी ने बताया कि जब वह संदेश देने वाले प्रेरणादायी गाने बनाने में असफल रहे तो उन्होंने अपने पुराना फॉमूला अपनाने का फैसला किया, जो उनके प्रशंसक सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

    जिम्मेदारी

    ....जब हनी ने निभाई समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी

    बातचीत में हनी ने कहा, "एल्बम 'ग्लोरी' बनाने से पहले मुझे अपनी जिम्मेदारी का अहसास हुआ था और मैंने महिला सशक्तिकरण को लेकर एक गाना बनाया। मैं अपने दर्शकों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना वाले 40 वर्षीय व्यक्ति की तरह अपनी जिम्मेदारी निभा रहा था। मैंने फैसला किया कि मैं शरारती और मजाकिया नहीं बनूंगा, लेकिन किसी को यह पसंद नहीं आया। अब मैं एक मूर्ख एक्टर की तरह अभिनय करना चाहता हूं, जैसे मैं पहले करता था।"

    लोकप्रियता

    संगीत की दुनिया में मशहूर हैं योयो

    हनी संगीत निर्माता, कंपोजर, रैपर, पॉप गायक, लेखक और अभिनेता भी हैं। उन्होंने 2003 में सेशन और रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। जब उन्होंने खुद गाने बनाए और गाए तो संगीत की दुनिया में एक नई लहर लेकर आए।

    हनी की किस्मत तब चमक गई, जब 2011 में 'लक 28 कुड़ी दा' पूरे देश में छा गया।

    उन्होंने 'लुंगी डांस', 'ब्राउन रैंग'', 'पार्टी ऑल नाइट' और 'डोप शोप' जैसे कई सुपरहिट गाने बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हनी सिंह
    बॉलीवुड समाचार
    संगीत इंडस्ट्री

    ताज़ा खबरें

    ट्रूकॉलर के जरिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर कैसे ब्लॉक करें स्पैम कॉल?  ट्रूकॉलर
    BCAS का देशभर के हवाई अड्‌डों को सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश, आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध पाकिस्तान समाचार
    भारत ने पाकिस्तानी पायलट को पकड़ा, लड़ाकू विमान के साथ सीमा में घुसा था- रिपोर्ट पाकिस्तान समाचार
    नए पोप का चुनाव हुआ, अमेरिका के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट के नाम का ऐलान पोप फ्रांसिस

    हनी सिंह

    लॉकडाउन के बीच रिलीज हुआ हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का नया गाना, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार
    हनी सिंह के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया घरेलू हिंसा का मामला, लगाए गंभीर आरोप बॉलीवुड समाचार
    हनी सिंह की पत्नी ने मांगा 10 करोड़ रुपये का मुआवजा, बोलीं- जानवरों जैसा सलूक किया मनोरंजन
    हनी सिंह ने पत्नी के घरेलू हिंसा के आरोपों को बताया झूठा, जारी किया बयान बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'रेस 4' को मिला विलेन, जानिए फिल्म में कौन लेगा सैफ अली खान से टक्कर सैफ अली खान
    'छावा' ने 23वें दिन लगाई बड़ी छलांग, बनी 2025 में ये कारनामा करने वाली पहली फिल्म विक्की कौशल
    सुभाष घई बॉलीवुड पर बोले- सबको पैसे कमाने की पड़ी है, सफलता से कोई मतलब नहीं सुभाष घई
    आमिर खान से शादी करने पर किरण राव के परिवारवालों को क्यों लगा था झटका? आमिर खान

    संगीत इंडस्ट्री

    'सरफिरा' का नया गाना 'खुदाया' जारी, अक्षय कुमार और राधिका मदान की खूब जमी जोड़ी  अक्षय कुमार
    दिलजीत दोसांझ एक निजी कार्यक्रम के लिए कितने पैसे लेते हैं? जानिए कैसे करें बुकिंग दिलजीत दोसांझ
    'तौबा तौबा' गायक करण औजला भारत में धूम मचाने को तैयार, लाखों में बिक रहे टिकट बॉलीवुड समाचार
    रैपर लिल वेन की लिखी हुई गीत नोटबुक हो रही नीलाम, 42 करोड़ रुपये है कीमत अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025