केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में दिल्ली में 'रामायण' फिल्म की टीम से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने भगवान राम के मूल्यों पर आधारित फिल्म के उनके नए नजरिए की खूब सराहना की।
इस खास मुलाकात में रणबीर कपूर, साई पल्लवी निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा मौजूद थे।
बाद में, साई ने 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए अमित की इस तारीफ को 'बेहद सम्मान की बात' बताया।
'रामायण' टीम ने किया था गुरुद्वारा बंगला साहिब का दौरा
5 नवंबर को फिल्म रिलीज होने से पहले, फिल्म की टीम दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेकने पहुंची थी। वहां सबने आशीर्वाद लिया।
गुरुद्वारा में रणबीर कपूर की तस्वीरें ऑनलाइन खूब वायरल हुई थीं। रिलीज के बाद से, 'रामायण' ने ताबड़तोड़ कमाई की है। यह सिर्फ 'दंगल', 'धुरंधर 2' और 'बाहुबली 2' से पीछे है।