Loading...
'हनुमान अंश' का गुणगान करेंगे विदेशी दर्शक, अब दुनियाभर में रिलीज हो रही फिल्म
'हनुमान अंश' की वर्ल्डवाइड रिलीज का ऐलान

'हनुमान अंश' का गुणगान करेंगे विदेशी दर्शक, अब दुनियाभर में रिलीज हो रही फिल्म

Sep 03, 2026
10:58 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड निर्माता विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' हर दिन सफलता की सीढ़ी चढ़ रही है। तारीफों की बदौलत इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक बनकर उभरी। यही कारण है कि 'KGF' और 'कांतारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले होम्बले फिल्म्स ने 'हनुमान अंश' को पूरी दुनिया में रिलीज करने का फैसला किया है। निर्माताओं ने इसका ऐलान एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर किया।

घोषणा

इस दिन दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म

होम्बले फिल्म्स ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म की अंतरराष्ट्रीय रिलीज का ऐलान किया।

उन्होंने लिखा, 'विश्वास पर आधारित एक कहानी। सीमाओं से परे एक यात्रा। हम, 'हनुमान अंश' को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने में गर्व महसूस कर रहे हैं। महाराज जी की आध्यात्मिक यात्रा विश्व तक पहुंच रही है, क्योंकि यह विश्वभर में 11 सितंबर, 2026 को रिलीज हो रही है। इस दिव्य यात्रा को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने में हमें गर्व है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

फिल्म

वैश्विक दर्शकों तक पहुंचेगी 'हनुमान अंश'

होम्बले फिल्म्स अपने ओवरसीज विंग और फार्स फिल्म के साथ मिलकर 'हनुमान अंश' को विदेशों में डिस्ट्रीब्यूट कर रही है। इसका मकसद नीम करोली बाबा की इस पावन आध्यात्मिक यात्रा को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाना है।

फिल्म 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और शुरुआत में इसे 'स्लीपर हिट' कहा गया।

हालांकि, तगड़े वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत इसने 60 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं, जबकि इसका बजट 2 करोड़ रुपये के आसपास है।

ADVERTISEMENT