Loading...
'हनुमान अंश' की सफलता से गदगद हुए निर्माता, कर दिया दूसरी किस्त का ऐलान
'हनुमान अंश' के सीक्वल की पुष्टि

'हनुमान अंश' की सफलता से गदगद हुए निर्माता, कर दिया दूसरी किस्त का ऐलान

Sep 02, 2026
04:24 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड निर्माता विशाल चतुर्वेदी की हालिया फिल्म 'हनुमान अंश' इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई करीब 2 करोड़ रुपये बजट वाली इस फिल्म ने अब तक 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और इस साल की सफल फिल्मों में से एक बन गई है। वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत लोग ज्यादा से ज्यादा इसे देखने जा रहे हैं। इस बीच, फिल्म के सीक्वल की पुष्टि की गई है।

तैयारी

'हनुमान अंश' के दूसरे भाग पर तैयारी शुरू

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, 'हनुमान अंश' को बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बीच, विशाल ने पुष्टि की है कि फिल्म के दूसरे भाग पर काम शुरू हो चुका है।

आगरा के एक मल्टीप्लेक्स में, दर्शकों से बातचीत में उन्होंने बताया कि आगामी भाग बाबा नीम करोली के जीवन के महत्वपूर्ण अध्यायों को दर्शाएगा।

उन्होंने बताया कि कहानी उनके जन्मस्थान फिरोजाबाद से शुरू होगी, फिर आगरा, मथुरा और उनके जीवन और आध्यात्मिक यात्रा से जुड़े अन्य स्थानों पर केंद्रित होगी।

फिल्म

बाबा नीम करोली की जिंदगी को दर्शाती है फिल्म

20 फरवरी, 2026 में निर्माताओं ने 'हनुमान अंश' का ऐलान किया था और बताया था कि इसे एक 3 भागों वाली फिल्म के रूप में बनाया जा रहा है।

बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित यह अध्यात्मिक गाथा विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित पुस्तक 'दिव्य डिटूर' से प्रेरित है। फिल्म में बाबा का किरदार अभिनेता शोभिनव सत्या ने निभाया है।

उनके अलावा, फिल्म में चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं।

ADVERTISEMENT