दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 साल में निधन, गम में डूबा पूरा हॉलीवुड जगत
क्या है खबर?
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट अब हमारे बीच नहीं रहे। मार्वल की मशहूर एक्स-मेन सीरीज में प्रोफेसर चार्लस जेवियर का लोकप्रिय किरदार निभाकर उन्होंने सिनेमा जगत में अपनी खास पहचान बनाई थी। 86 वर्षीय अभिनेता पिछले कुछ समय से अल्जाइमर और लेवी बॉडी डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। स्टीवर्ट के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक बयान के जरिए उनके निधन की पुष्टि की है।
श्रद्धांजलि
मार्वल ने भावुक पोस्ट लिखकर दी श्रद्धांजलि
मार्वल ने दुख जताते हुए लिखा, 'हम सभी सर पैट्रिक स्टीवर्ट के गुजर जाने से बहुत दुखी हैं। उन्होंने प्रोफ़ेसर चार्ल्स ज़ेवियर को बहुत शानदार तरीके से, समझदारी से और इंसानियत के साथ जिंदा किया, और 'X-मेन' से लेकर 'लोगन' और 'एवेंजर्स: डूम्सडे' तक, कई पीढ़ियों के फैंस के लिए इस किरदार को पहचान दी।' उन्होंने अभिनेता के परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई।
ह्यू जैकमैन, जोनाथन फ्रेक्स, विलियम शैटनर और फेमके जानसेन समेत कई सितारों ने उन्हें याद किया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
All of us at Marvel Studios are deeply saddened by the passing of Sir Patrick Stewart. Sir Patrick brought Professor Charles Xavier to life with extraordinary grace, intelligence, and humanity, defining the character for generations of fans, from "X-Men" to "Logan" to "Avengers:… pic.twitter.com/PG5tmB6dlh
— Marvel Studios (@MarvelStudios) October 29, 2026
करियर
अभिनेता के 6 दशक लंबे करियर पर एक नजर
स्टीवर्ट ने 1960 में 'रॉयल शेक्सपियर कंपनी' से शुरुआत कर शेक्सपियर के नाटकों में महारत हासिल की थी।
साल 1987 में 'कैप्टन जीन-ल्यूक पिकार्ड' बनकर वह वैश्विक स्तर पर मशहूर हुए। उन्होंने 'प्रोफेसर एक्स' का किरदार निभाकर सिनेमा की दुनिया पर राज किया।
कला और अभिनय में उनके योगदान के लिए 2010 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने उन्हें 'नाइटहुड' (सर) की उपाधि से सम्मानित किया था।
अभिनेता को आखिरी बार 'एवेंजर्स: डूम्सडे' (17 दिसंबर, 2026 भारत) में देखा जाएगा।