NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हॉलीवुड के लेखक क्यों हड़ताल कर रहे हैं? जानिए क्या है पूरा मामला
    अगली खबर
    हॉलीवुड के लेखक क्यों हड़ताल कर रहे हैं? जानिए क्या है पूरा मामला
    क्यों हड़ताल पर हैं हॉलीवुड लेखक?

    हॉलीवुड के लेखक क्यों हड़ताल कर रहे हैं? जानिए क्या है पूरा मामला

    लेखन मेघा
    May 02, 2023
    03:15 pm

    क्या है खबर?

    हॉलीवुड के हजारों फिल्म और टेलीविजन के लेखक आज से हड़ताल पर जा रहे हैं। राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (WGA) ने संघ और स्टूडियो के बीच वार्ता विफल होने के बाद इसकी घोषणा की है।

    15 वर्षों में बाद ऐसा हो रहा है कि इतने सारे लेखक एक साथ हड़ताल पर जा रहे। उनके इस कदम से कई टीवी शो प्रभावित होंगे और नए के निर्माण पर रोक लग सकती है।

    आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

    वजह

    क्यों हो रही हड़ताल?

    लेखकों का कहना है कि स्ट्रीमिंग से उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है और कम पैसों में उन्हें ज्यादा काम करना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि फिल्म, टीवी और स्ट्रीमिंग शो के लिए उन्हें बेहतर मुआवजा मिले।

    वे स्ट्रीमिंग में हो रहे मुनाफे में अधिक हिस्सेदारी की मांग रहे हैं, तो स्टूडियो का कहना है कि उन्हें आर्थिक दबावों के कारण लागत में कटौती करनी चाहिए।

    इन्हीं बातों को लेकर विवाद बढ़ा और स्थिति हड़ताल तक आ गई।

    विस्तार

    अब स्वतंत्र रूप से काम करने का लिया निर्णय

    WGA ने सदस्यों को भेजे गए ईमेल में लिखा, हम स्टूडियो और स्ट्रीमर्स के साथ वेतन और अन्य शर्तों पर किसी समझौते पर नहीं पहुंचे हैं। आधी रात को अनुबंध समाप्त होने के बाद हम हड़ताल पर होंगे। स्टूडियो की प्रस्तावों पर प्रतिक्रिया पूरी तरह से अपर्याप्त थी, जिसे देखते हुए लेखक संकट का सामना कर रहे हैं।

    इस फैसले के बाद सभी ने पूरी तरह से स्वतंत्र रूप में लिखने के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं।

    विस्तार

    यह था प्रस्ताव

    एलायंस ऑफ मोशन पिक्चर एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स (AMPTP) के मुताबिक, WGA ने 2 प्रस्ताव दिए थे, जिन्हें स्टूडियो ने अस्वीकार कर दिया।

    पहला टीवी शो के लिए कम से कम 6 लेखकों हो, जो एपिसोड की कुल संख्या के आधार पर 12 तक बढ़ सकता है।

    दूसरा एक शो के सीजन के लिए लगातार 10 सप्ताह के न्यूनतम रोजगार की गारंटी का प्रस्ताव है, जो एपिसोड की संख्या के आधार पर 52 सप्ताह तक बढ़ सकता है।

    प्रभाव

    हड़ताल का यह होगा असर

    हड़ताल का अमेरिकी के मनोरंजन उद्योग पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है क्योंकि लेखकों ने किसी भी प्रोजेक्ट पर काम करने से मना किया है।

    ऐसे में देर रात के शो के बंद होने की संभावना है, जबकि इस साल के अंत में और उसके बाद रिलीज होने वाली टेलीविजन सीरीज और फिल्मों को आने में देरी का सामना करना पड़ सकता है।

    इससे 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन', 'सैटरडे नाइट लाइव' जैसे शो पर प्रभाव पड़ सकता है।

    जानकारी

    2007 में 100 दिन चली थी हड़ताल

    पिछली बार हॉलीवुड के लेखकों ने 2007 में लिखना बंद कर दिया था। उनकी यह हड़ताल 100 दिनों तक चली थी, जिससे लॉस एंजिल्स की मनोरंजन अर्थव्यवस्था को लगभग 2 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। इस बार भी उद्योग को नुकसान हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    हड़ताल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    हॉलीवुड समाचार

    रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म 'द बैटमैन 2' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक हॉलीवुड फिल्में
    ग्रैमी अवॉड्‌र्स 2023: रिकी केज ने फिर बढ़ाया भारत का मान, तीसरी बार बने विजेता ग्रैमी अवार्ड्स
    ग्रैमी अवॉड्‌र्स 2023: कार्डी बी ने पहना भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता का इलेक्ट्रिक गाउन, देखें तस्वीरें ग्रैमी अवार्ड्स
    ग्रैमी अवॉड्‌र्स: अनुष्का शंकर से लेकर गुरुजास खालसा तक, सुर्खियों में रहा इन भारतीयों का लुक ग्रैमी अवार्ड्स

    हड़ताल

    अगले छह में से पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें अपने जरुरी काम बैंकिंग
    बंगाल के डॉक्टरों की हड़ताल जारी, दिल्ली पर भी असर, जानें क्या है पूरा मामला मुंबई
    पश्चिम बंगाल डॉक्टर हड़ताल: 700 सरकारी डॉक्टरों के इस्तीफे से संकट और गहराया मुंबई
    देशभर में फैली डॉक्टरों की हड़ताल, जानें अब तक क्या-क्या हुआ दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025