
सोनाक्षी-जहीर से लेकर अदिति-सिद्धार्थ तक, शादी के बाद पहली होली मना रहे ये सितारे
क्या है खबर?
आज यानी 14 मार्च को दुनियाभर में रंगों का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व लोगों के दिलों को खुशियों से भर देता है।
होली का खुमार बॉलीवुड सितारों के भी सिर चढ़कर बोलता है।
हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जो शादी के बाद अपनी पहली होली मना रही हैं।
सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं इन सितारों के बारे में।
#1
कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल
दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने 12 दिसंबर, 2024 को अपने बॉयफ्रेंड-व्यवसायी एंटनी थाटिल से शादी रचाई थी।
दोनों ने गोवा में धूमधाम से शादी की थी। वे पिछले 15 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
बता दें कि एंटनी केरल के कोच्चि के रहने वाले हैं। वह जाने-माने व्यवसायी हैं। एंटनी केरल की एक प्रमुख रिसॉर्ट चेन के मालिक भी हैं।
अब कीर्ति और एंटनी शादी के बाद पहली होली मना रहे हैं।
#2`
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून, 2024 को अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता जहीर इकबाल से धर्म की दीवार तोड़ शादी रचाई थी।
अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले सोनाक्षी और जहीर ने परिवार की मौजूदगी में 'स्पेशल मैरिज एक्ट 1954' के तहत अपनी शादी को पंजीकृत कराया था।
जहीर और सोनाक्षी की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जिसका आयोजन सलमान खान ने किया था।
अब दोनों शादी के बाद अपनी पहली होली मना रहे हैं।
#3
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और अभिनेता सिद्धार्थ ने 16 सितंबर, 2024 को तेलंगाना के वानापर्थी जिले के श्रीरंगपुर में श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में सात फेरे लिए थे।
इस समारोह में केवल उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद अदिति और सिद्धार्थ ने बीते साल 7 नवंबर को राजस्थान के बिशनगढ़ के अलीला किले में दोबारा शादी रचाई।
उम्मीद है कि होली का त्योहार दोनों के प्यार के रंग को और गहरा कर देगा।
#4`
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के लिए भी इस साल की होली बहुत खास है, क्योंकि यह उनकी शादी के बाद पहली होली है।
लगभग 3 साल तक एक-दूजे को डेट करने के बाद दोनों ने 4 दिसंबर, 2024 को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में सात फेरे लिए थे।
बता दें कि इस स्टूडियो की स्थापना नागा के दादा और दिवंगत अभिनेता निर्माता अक्किनेनी नागेश्वर राव ने की थी।
#5
प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी
राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने इस साल वैलेंटाइन डे पर अपनी मंगेतर प्रिया बनर्जी से शादी रचाई। उनकी शादी मुंबई के बांद्रा में हुई, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल थे। अब शादी के बाद प्रतीक-प्रिया पहली होली मना रहे हैं।
प्रतीक-प्रिया की 2 साल पहले नवंबर, 2023 में सगाई हुई थी। उसी साल अभिनेता ने अपनी पहली पत्नी सान्या सागर को तलाक दिया था। साल 2019 में प्रतीक ने फिल्म निर्माता सान्या सागर से शादी की थी।
अन्य सितारे
अन्य सितारे ये सितारे भी मना रहे शादी के बाद पहली होली
गोविंदा की भांजी और अभिनेत्री आरती सिंह ने भी 25 अप्रैल, 2024 को बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए थे।
इसके अलावा सुरभि ज्योति और सुमित सूरी भी 27 अक्टूबर, 2024 को एक-दूजे के हो गए।
जानी-मानी यूट्यूबर और अभिनेत्री और प्राजक्ता कोली 25 फरवरी, 2025 को अपने मंगेतर वृषांक खनल के साथ शादी के बंधन में बधी हैं।
ये तीनों जोड़ी भी शादी के बाद अपनी पहली होली मना रही है।