NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / होली को और भी रंगीन बना देंगे ये बॉलीवुड गाने, सुनकर थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर
    मनोरंजन

    होली को और भी रंगीन बना देंगे ये बॉलीवुड गाने, सुनकर थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर

    होली को और भी रंगीन बना देंगे ये बॉलीवुड गाने, सुनकर थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर
    लेखन मेघा
    Mar 05, 2023, 10:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    होली को और भी रंगीन बना देंगे ये बॉलीवुड गाने, सुनकर थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर
    होली को और भी रंगीन बना देंगे ये बॉलीवुड गाने

    होली रंगों का सबसे बड़ा त्योहार है, जो अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। पूरे देश में धूमधाम से मनाए जाने वाले इस त्योहार से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। बॉलीवुड फिल्मों में कई बार होले के रंग देखने को मिले हैं और गाने ऐसे जो लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी होली को और भी रंगीन बना देंगे।

    रंग बरसे

    होली के दिन अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सिलसिला' का गाना 'रंग बरसे' एक बार न बजे, तो ऐसा हो ही नहीं सकता। हर होली पार्टी में ये गाना जरूर शामिल होता है, जिस पर डांस करने से लोग खुद को नहीं रोक पाते। 1981 में रिलीज हुए इस गाने को अमिताभ, रेखा और जया बच्चन पर फिल्माया गया है। गाने को बिग बी ने अपनी आवाज दी है और उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने लिखा है।

    बलम पिचकारी

    'ये जवानी है दीवानी' फिल्म का गाना 'बलम पिचकारी' किसी भी पार्टी में रंग जमाने के लिए बहुत बढ़िया है। इसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के जबरदस्त डांस के साथ उनकी कमाल की केमिस्ट्री भी देखने को मिली है। शाल्मली खोलगड़े और विशाल ददलानी ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। 2013 में आई इस फिल्म के सभी गाने पार्टी नंबर पर हैं, जिनके बजते ही खुद को इन पर थिरकने से रोक पाना मुश्किल है।

    लहू मुंह लग गया 

    संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम लीला' के गाने 'लहू मुंह लग गया' में दीपिका और रणवीर सिंह की लाजवाब केमिस्ट्री देखने को मिली है। यह गाना दो प्रेमियों के साथ में होली खेलने को दिखाता है और प्यार से भरपूर है। शेल हाडा की आवाज से सजे इस गाने में दोनों ही सितारों का कमाल का अंदाज आपका दिल जीत लेगा। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

    होली के दिन दिल मिल जाते हैं

    1975 में आई 'शोले' के इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया है। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म के गाने को अमिताभ, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया था। इस आइकॉनिक गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे, जिसके बिना आज भी होली का त्योहार अधूरा सा रहता है। जैसा कि कहा जाता है होली के दिन लोग अपने सभी गिले-शिकवे भूलकर आगे बढ़ते हैं, ये गाना उसके लिए एकदम बढ़िया है।

    डू मी अ फेवर 

    इस लिस्ट में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'वक्त' का गाना 'डू मी अ फेवर' भी शामिल है, जो 2005 में रिलीज हुई थी। अक्षय और प्रियंका पर फिल्माए गए इस गाने को अनु मलिक के साथ सुनिधि चौहान ने गाया है। गाने में अक्षय और प्रियंका की केमिस्ट्री ही नहीं उनका डांस भी काफी शानदार है। वहीं, इसका म्यूजिक इतना बढ़िया है कि बिना इस गाने के कोई भी होली पार्टी अधूरी सी रहती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दीपिका पादुकोण
    रणबीर कपूर
    रणवीर सिंह
    लता मंगेशकर

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण की तारीफ करने पर ट्रोल हुए विवेक अग्निहोत्री, ट्रोलर्स को दिया जवाब विवेक अग्निहोत्री
    दीपिका पादुकोण अब ऑस्कर में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पहले भी निभा चुकी हैं बड़ी जिम्मेदारियां  बॉलीवुड समाचार
    दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ अब साथ मिलकर करेंगी जासूसी, जानें यशराज फिल्म्स की अगली तैयारी  कैटरीना कैफ
    दीपिका पादुकोण ने बताई 'पठान' विवाद पर चुप्पी की वजह, कहा- अनुभव सब सिखा देता है शाहरुख खान

    रणबीर कपूर

    'तू झूठी मैं मक्कार' से पहले जानें रणबीर कपूर की पिछली 5 फिल्मों का हाल लव रंजन
    'तू झूठी मैं मक्कार' की एडवांस बुकिंग शुरू, सोशल मीडिया पर फिर हुई ट्रेंड श्रद्धा कपूर
    श्रद्धा कपूर ने दिया 'स्त्री 2' को लेकर अपडेट, बताया कैसे हुईं 'स्त्री' के लिए राजी  श्रद्धा कपूर
    रणबीर-आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का सीक्वल कब आएगा? अयान मुखर्जी ने बताया आलिया भट्ट

    रणवीर सिंह

    फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का आखिरी शेड्यूल होगा बेहद दिलचस्प, जानिए क्यों करण जौहर
    सोनू निगम से पहले इन हस्तियों को भी प्रशंसक की वजह से होना पड़ा असहज बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह की 'सर्कस' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें सर्कस फिल्म
    दीपिका-रणवीर ने किया अमृता राव और अनमोल की पहली किताब 'कपल ऑफ थिंग्स' को लॉन्च  अमृता राव

    लता मंगेशकर

    सचिन तेंदुलकर ने लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि पर लिखा भावुक पोस्ट सचिन तेंदुलकर
    पुण्यतिथि: लता मंगेशकर ने दान कर दी थी सारी संपत्ति, जानें अनसुनी बातें भारत रत्न
    विराट कोहली को है लता मंगेशकर से नहीं मिल पाने का मलाल, कही ये बात विराट कोहली
    दिवंगत लता मंगेशकर को मिला सम्मान, '200 सर्वश्रेष्ठ गायकों' में शामिल हुआ नाम BTS

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023