NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 14 अक्टूबर को आएगा ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का हिंदी वर्जन
    मनोरंजन

    14 अक्टूबर को आएगा ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का हिंदी वर्जन

    14 अक्टूबर को आएगा ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का हिंदी वर्जन
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 09, 2022, 06:27 pm 1 मिनट में पढ़ें
    14 अक्टूबर को आएगा ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का हिंदी वर्जन
    14 अक्टूबर को आएगा 'कांतारा' का हिंदी वर्जन (फोटो: ट्विटर/@hombalefilms)

    यश की 'KGF 2' ने हाल में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। हम्बेल फिल्म्स के बैनर तले इसका निर्माण किया गया था। अब इस बैनर की एक और फिल्म हिंदी दर्शकों के बीच आने वाली है। ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का हिंदी वर्जन 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगा। मेकर्स ने आज इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी है। मूल फिल्म 'कांतारा' 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    हम्बेल फिल्म्स ने ट्विटर पर दी जानकारी

    प्रोडक्शन कंपनी हम्बेल फिल्म्स ने 'कांतारा' का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की हिंदी रिलीज से जुड़ी जानकारी दी है। हम्बेल फिल्म्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'फिल्म 'कांतारा' को हिंदी में 14 अक्टूबर को पेश कर रहा हूं। देखिए फिल्म का हिंदी ट्रेलर।' बता दें कि इस फिल्म को कन्नड़ में लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। रिषभ शेट्टी ने अभिनय के साथ-साथ फिल्म के निर्देशन की दोहरी जिम्मेदारी निभाई है।

    यहां देखिए प्रोडक्शन कंपनी का पोस्ट

    'कांतारा' - ए लेजेंड 🔥

    Presenting #Kantara in Hindi, In Cinemas Oct 14th 💥

    Watch #KantaraHindi Trailer: https://t.co/S5MFGqMvWH @shetty_rishab @VKiragandur @hombalefilms @AAFilmsIndia @gowda_sapthami @HombaleGroup @AJANEESHB #ArvindKashyap @actorkishore @KantaraFilm pic.twitter.com/EEeBqTlVlr

    — Hombale Films (@hombalefilms) October 9, 2022

    फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने कही ये बात

    PTI के अनुसार, मेकर्स इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने कहा, "फिल्म 'कांतारा', 'KGF' से एक अलग शैली की फिल्म है। हम चाहते थे कि दुनिया हमारी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान देखे, जिस पर हमें गर्व है। फिल्म पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, छिपे हुए खजाने और तटीय कर्नाटक के विशिष्ट बीहड़, आकर्षक परिदृश्य की पृष्ठभूमि के साथ पीढ़ीगत रहस्यों को दर्शाती है।"

    कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी

    कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी

    यह फिल्म मानव और प्रकृति के संघर्ष पर आधारित है। इसमें कर्नाटक की तटीय संस्कृति और लोककथाओं को दिखाया गया है। इसकी कहानी जंगल, गांव वाले और वन अधिकारी के टकराव को दर्शाती है। फिल्म कंबाला और भूत कोला कला की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करती है। कुछ वजहों से जंगल के देवता नाराज हो जाते हैं और फिर अशांति फैल जाती है। फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

    फिल्म को 800 से अधिक स्क्रीन्स पर किया जाएगा रिलीज

    फिल्म के हिंदी ट्रेलर को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के दृश्य और सिनेमैटोग्राफी की लोगों ने सराहना की है। इस फिल्म में सप्तमी गौड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा किशोर और अच्युत कुमार भी अभिनय करते नजर आए हैं। खास बात यह है कि फिल्म को IMDb पर दस में से 9.6 रेटिंग मिली है। फिल्म के हिंदी वर्जन को 800 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।

    पोल
    क्या कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का हिंदी वर्जन दर्शकों को पसंद आएगा?
    हां
    73.53%
    नहीं
    26.47%
    यह पोल अब सक्रिय नहीं है

    सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी की तेलुगु फिल्म 'द घोस्ट' हिंदी में भी होगी रिलीज | न्यूजबाइट्स

    ऐश्वर्या से सलमान तक, ये बॉलीवुड कलाकार जल्द साउथ फिल्मों में आएंगे नजर | न्यूजबाइट्स

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हाल के दिनों में साउथ की कई फिल्मों को हिंदी दर्शकों ने सराहा है। RRR' को हिंदी बेल्ट में अच्छी कामयाबी मिली। अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी थी। 'RRR' के बाद रिलीज हुई 'KGF 2' ने भी अपना जलवा दिखाया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    आगामी फिल्में
    कांतारा फिल्म

    ताज़ा खबरें

    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: सौराष्ट्र ने पंजाब को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश  रणजी ट्रॉफी
    एटली की अगली फिल्म में होंगे वरुण धवन, इसी साल शुरू होगी शूटिंग वरुण धवन
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वोच्च टेस्ट स्कोर वाले भारतीय, 2013 से नहीं लगाया किसी ने दोहरा शतक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    छठे नंबर पर विश्व के सबसे सफल बल्लेबाज हैं धोनी, उनके नाम हैं ये रिकॉर्ड्स एमएस धोनी

    बॉलीवुड समाचार

    क्या कोविड-19 से प्रेरित था 'पठान' का म्यूटेटेड वायरस? श्रीधर राघवन ने कही ये बात पठान फिल्म
    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार उर्मिला मातोंडकर
    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    प्रभुदेवा की 'वॉल्फ' का मोशन पोस्टर जारी, जल्द रिलीज होगी फिल्म प्रभुदेवा
    नयनतारा भी हुईं थीं कास्टिंग काउच का शिकार, निर्माता ने की थी "समझौते" की मांग नयनतारा
    जाह्नवी कपूर नहीं कर रहीं तमिल डेब्यू, पिता बोनी कपूर ने खबरों को किया खारिज जाह्नवी कपूर
    दिग्गज फिल्म निर्माता-अभिनेता विश्वनाथ का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    सारा और कार्तिक फिर आशिकी करने को तैयार, 'आशिकी 3' में दिख सकते हैं साथ आशिकी 3
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' का हिस्सा बनीं करिश्मा कपूर करिश्मा कपूर
    काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी, जानिए कब देखें काजोल
    विक्की कौशल की आगामी फिल्म इस दिन होगी रिलीज, जल्द होगा शीर्षक का ऐलान करण जौहर

    कांतारा फिल्म

    'कांतारा' अभिनेता ऋषभ शेट्टी करेंगे मलयालम डेब्यू? मोहनलाल की इस फिल्म में आएंगे नजर मोहनलाल
    ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' का बनेगा प्रीक्वल, निर्माता ने बताया कब हो सकती है रिलीज कर्नाटक
    'कांतारा' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, ऑस्कर पहुंचीं भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए द कश्मीर फाइल्स
    ऑस्कर 2023: 'कश्मीर फाइल्स' समेत रेस में शामिल हुई ये भारतीय फिल्में छेल्लो शो फिल्म

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023