Page Loader
कैंसर के इलाज के बीच हिना खान रैंप पर ब्राइडल लुक में आईं नजर, वीडियो वायरल
हिना खान रैंप पर ब्राइडल लुक में आईं नजर (तस्वीर: एक्स/@Hansraj24978924)

कैंसर के इलाज के बीच हिना खान रैंप पर ब्राइडल लुक में आईं नजर, वीडियो वायरल

Sep 16, 2024
12:22 pm

क्या है खबर?

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हिना खान हिना खानस्तन कैंसर से पीड़ित हैं, लेकिन खास बात यह है कि वह ये लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही हैं। हिना की हिम्मत और हौसला देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। कैंसर के इलाज के बीच हिना हाल ही में सार्वजनिक रूप से पहली बार एकता कपूर के घर में नजर आई थीं। अब हिना का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो

आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक करती नजर आईं हिना

वायरल वीडियो में हिना को रैंप पर ब्राइडल लुक में देखा जा सकता है। वह पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं। हिना के चेहरे पर मुस्कान है और वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका यह अंदाज प्रशंसकों को खूब पंसद आ रहा है। इस वीडियो को देख प्रशंसक तहर-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'आप बहुत मजबूत इंसान हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'बहुत प्रेरणादायक।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो