केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी पर भड़कीं हिना खान- एक सच बोलकर उसे जिंदा छोड़ देती
क्या है खबर?
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अब इस खौफनाक हत्याकांड पर मशहूर अभिनेत्री हिना खान का बड़ा बयान सामने आया है। हिना ने सोशल मीडिया पर मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल की कथित हरकतों पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने बेहद भावुक होते हुए कहा कि आजकल लोग सच स्वीकार करने के बजाय किसी की जान लेना ज्यादा आसान समझते हैं।
घटना
ट्रैकिंग हादसा निकला सोची-समझी साजिश, भड़कीं हिना खान
पुणे के 26 वर्षीय केतन की मौत के मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। 18 जून को लोहगढ़ किले में ट्रैकिंग के दौरान जिसे एक सामान्य हादसा माना जा रहा था, वो अब हत्या की गहरी साजिश निकला। रिपोर्ट्स के अनुसार, केतन की मंगेतर सिया गोयल ने अपने पार्टनर चेतन के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। इस खौफनाक वारदात के सामने आने के बाद हिना ने भी इस पर गुस्सा जाहिर किया है।
दुख
एक सच बोल देती तो उसकी जान बच जाती- हिना
हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर केतन मर्डर केस की मुख्य आरोपी सिया गोयल की करतूत पर गहरा दुख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, 'आज के दौर में सच सुनना और बोलना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग सच स्वीकारने के बजाय किसी की जान लेना ज्यादा आसान समझते हैं। सिया को जैसी जिंदगी चाहिए थी वह जी सकती थी। हिना ने सवाल उठाया, "बस एक सच बोलकर तुम उसे बख्श सकती थीं... फिर क्यों किया ऐसा?'